जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ राम सेतु और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह के साथ सर्कस की शूटिंग पूरी की है । और अब, जैकलीन फर्नांडीज की अगली फ़िल्म थलाइवी के निर्देशक एएल विजय के साथ है। जैकलीन फर्नांडीज की यह फ़िल्म एक इमोशनल हॉरर थ्रिलर होगी जिसकी शूटिंग मार्च में शुरू होगी ।

जैकलीन फर्नांडीज थलाइवी के निर्देशक एएल विजय के साथ करेंगी इमोशनल हॉरर थ्रिलर फ़िल्म, मार्च में शुरू होगी शूटिंग

जैकलीन फर्नांडीज की अगली फ़िल्म एक इमोशनल हॉरर थ्रिलर

सूत्रों की माने तो, “यह जैकलीन के लिए एक नया स्पेस है और वह इस चैलेंज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह करैक्टर कुछ ऐसा है जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है और तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग शुरू से अंत तक के शेड्यूल में 2 महीने की अवधि में लंदन में की जाएगी । जबकि फिल्मांकन मार्च में शुरू हो जाएगा, टीम इसे अप्रैल के अंत तक समाप्त कर देगी ।”

साथ ही, जैकलीन बच्चन पांडे के प्रोमोशन के लिए भी तैयार हैं क्योंकि फिल्म इस साल होली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है जिसमें जैकलीन के साथ अक्षय कुमार और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो जैकलीन बच्चन पांडे, राम सेतु, अटैक, सर्कस और किक 2 फ़िल्मों में नजर आएंगी ।