बॉलीवुड की सनशाइन गर्ल जैकलीन फर्नांडीज अपने पॉजिटिव वाइब्स के साथ अपने आसपास हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए जानी जाती हैं । दशहरा के शुभ अवसर पर, जैकलीन फर्नांडीज ने अपने एक स्टाफ मेंबर को कार गिफ़्ट की ।

जैकलीन फर्नांडीज ने कार गिफ़्ट की
सूत्रों ने साझा किया, “दशहरे के शुभ अवसर पर, जैकलीन ने अपने स्टाफ के एक सदस्य को सरप्राइज दिया जो बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से उनके साथ हैं । अभिनेत्री ने उन्हें एक कार गिफ्ट की है, लेकिन वह खुद यह नहीं जानती थी कि कर की डिलीवरी कब होगी इसलिए जैकलीन एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में दिखाई दे रही हैं । क्योंकि वह उस वक़्त अपनी फिल्म के सेट पर थी । इससे पहले, जैकलीन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को भी एक कार गिफ्ट की थी और वह सभी के प्रति दयालु और प्यार करने के लिए जानी जाती हैं ।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन एक बार फ़िर सलमान खान के साथ किक 2 में नजर आएंगी । इसके अलावा वह अटैक में जॉन अब्राहम और रकुलप्रीत सिंह के साथ और भूत पुलिस में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा जैकलीन को हाल ही में रणवीर सिंह की कॉमेडी फ़िल्म सर्कस में साइन किया है । इसके अलावा अमांडा सेर्नी के साथ उनके पॉडकास्ट 'फील्स गुड' को लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है ।
















