कॉमेडी का पिटारा एक बार फिर खुल चुका है । निर्देशक इंद्र कुमार ने अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी धमाल की चौथी फिल्म, धमाल 4 की शूटिंग का जोड़-शोर से शुरू कर दी है । धमाल 4 का पहला शेड्यूल महाराष्ट्र के खूबसूरत और हरे-भरे माळशेज घाट में शानदार लोकेशन्स पर शूट किया गया, जिसे अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है । इस दौरान फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट- अजय देवगन, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, अरशदा वारसी समेत कई कलाकार शामिल हुए ।

धमाल 4 के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी
माळशेज घाट में धमाल 4 के पहले शेड्यूल को पूरा करने के बाद अब फिल्म की टीम मुंबई में अपने दूसरे शेड्यूल की शूटिंग में जुट गई है, और मस्ती का ये सिलसिला अब और भी जबरदस्त होने वाला है ।
इस बार धमाल 4 में शामिल हैं- अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजली आनंद और उपेंद्र लिमये। इनके साथ जुड़ रहे हैं शानदार कलाकार रवि किशन और विजय पाटकर, जो फिल्म की कॉमेडी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे ।
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल 4 को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक अपने-अपने बैनर टी-सीरीज़, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज़ के तले प्रोड्यूस कर रहे हैं ।
















