
9 साल पहले जब सलमान खान ने कैटरीना कैफ़ के लिए मुंबई में एक बड़ी बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था तो इस दौरान हुई सलमान खान और शाहरुख खान के बीच की ऐतिहासिक लड़ाई के चलते कैटरीना ने भविष्य में अपने जन्मदिन की पार्टी को न मनाने की कसम खा ली थी ।
लेकिन समय और सलमान द्दारा सब कुछ भूलाए जाने के बाद, सलमान ने रविवार यानि 16 जुलाई को कैटरीना कैफ़ के लिए न्यूयॉर्क में एक बर्थडे पार्टी रखने का फ़ैसला किया क्योंकि उन दिनों सलमान और कैटरीना उन दिनों आईफ़ा के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद थे, और इस कारण कैटरीना कैफ़ इसके लिए मना नहीं कर सकी और अपनी कसम को तोड़ते हुए पार्टी में शामिल हुईं ।
सुनने में आया है कि सलमान खान ने, खुद ने पार्टी को अपनी निगरानी में अरेंज करवाया और कैटरीना के हर दोस्तों को, जो न्यूयॉर्क में मौजूद थे, आमंत्रित किया । और अब यह पार्टी बॉलीवुड में बढ़ते प्रेम त्रिकोण की तरफ़ इशारा करती है । यहां हम बात करे हैं सलमान खान की रोमानियन लव इंटरेस्ट लूलिया वंतूर और सलमान की पूर्व कथित प्रेमिका कैटरीना कैफ़ की, ये दोनों वो हैं जिनके साथ सलमान खान का गहरा नाता है, अब ये देखना बहुत दिलचस्प है कि लूलिया का इस पर क्या रिएक्शन होता है और सलमान खान इस स्थिती को कैसे हैंडल करेंगे ।
जब से कैटरीना कैफ़ का रणबीर कपूर के साथ दर्दनाक ब्रेक-अप हुआ है तब से सलमान खान कैटरीना कैफ़ को उनके पर्सनल और प्रोफ़ेशनल फ़्रंट से काफ़ी संभाल रहे हैं । लेकिन क्या कैटरीना में उनकी रुचि केवल मानवतावादी है ?
करीबी दोस्त के मुताबिक,"देखो, दोनों के बीच एक सामान्य सहानुभूति ही मौजूद है । उन्होंने बहुत ही करीबी और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते को एक दूसरे के साथ शेयर किया है और जब भी कैट को सलमान की जरूरत होती है वह हमेशा उनके लिए मौजूद होते हैं । आज जब वह अकेली हैं, तब वह सलमान खान के प्रति भावनात्मक और प्रोफ़ेशनली झुक रही हैं । और सलमान खान कैटरीना की मदद करने में जरा भी पीछे नहीं हटेंगे, जब भी उन्हें जरूरत पड़ेगी, फ़िर इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि इससे कौन असुरक्षित महसूस हो रहा ।”
फिलहाल सलमान के सामने ऐसी कोई स्थिती सामने नहीं आई है । वह लूलिया वंतूर को समझा लेंगे कि कैटरीना कैफ़ में उनकी रुचि केवल मानवतावादी है । लेकिन क्या वाकई ऐसा है ?
















