Theatrical Trailer Secret Superstar videos

यह इठलाकर चलने से ज्यादा इठलाने वाले के बारें में है । आमिर खान ने ये खुलासा किया है कि वह अपनी आगामी फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार में संगीत निर्देशक शक्ति कुमार का रोल अदा करने के लिए नाखुश थे । तो अब ये कहा जा सकता है कि, ये किरदार 1990 के दशक के मशहूर संगीत निर्देशक नदीम सैफ़ी पर आधारित है जिन्होंने अपने साथी श्रवण राठौड के साथ मिलकर इस दशक के दौरान फ़िल्मी संगीत का हुलिया ही बदल दिया ।

जानकार सूत्र के मुताबिक, "जब सीक्रेट सुपर स्टार के संगीत निर्देशक शक्ति कुमार की भूमिका लिखी गई थी, तो निश्चित रूप से नदीम सैफी ही इस भूमिका के रोल मॉडल थे । यह एक बेहद सफल संगीत निर्देशक की भूमिका है जो एक बड़ा इश्कबाज है । आमिर असल में इतने तड़क-भड़क वाले और निम्नतर किरदार को निभाने में थोड़ा झिझक रहे थे । लेकिन जब वह इसे करने के लिए सहमत हो गए तो, फ़िर उन्होंने उनके जैसा गेट-अप भी अपना लिया जो नदीम से प्रेरित था ।”

बहरहाल, अब ये देखने वाली बात होगी कि, नदीम, इस खबर पर कैसे रिएक्ट करेंगे कि उनका किरदार फ़िल्मी पर्दे पर एक दिग्गज अभिनेता द्दारा निभाया जा रहा है ।