इरफ़ान खान के लिए साल 2017 काफ़ी अच्छा साबित हुआ । इरफ़ान खान की हिंदी मीडियम उस साल की बेहतरीन फ़िल्म साबित हुई । इरफ़ान की ये फ़िल्म ने न केवल समीक्षकों का बल्कि दर्शकों का भी दिल जीतने में भी कामयाब हुई थी । हिंदी मीडियम के जरिए इरफ़ान खान को उनकी बेहतरीन परफ़ोरमेंस के लिए लगातार दो बार बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड-फ़िल्मफ़ेयर और स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स से नवाजा गया । और अब हमने सुना है कि हिंदी मीडियम का सीक्वल भी बनाया जाने वाला है ।

हिंदी मीडियम के सीक्वल की कहानी 10 साल आगे बढ़ जाएगी
हिंदी मीडियम का सीक्वल इरफ़ान के साथ इसी साल अगस्त से शुरू हो जाएगा । इरफ़ान इस फ़िल्म में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन का रोल अदा करेंगे जो अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा देने की इच्छा रखता है । सूत्र के मुताबिक, इस बार फ़िल्म की कहानी 10 साल आगे बढ़ जाएगी और पिया अब किशोरावस्था में पहुंच जाएगी । फ़िल्म की कहानी अपनी ऑरिजनल कहानी से प्रेरित होकर भारतीय शैक्षिक प्रणाली पर फ़्रेश कटाक्ष करेगी ।''
यह भी पढ़ें : फ़िल्म समीक्षा : हिंदी मीडियम
निर्देशक साकेत चौधरी इस सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे । दिनेश विजान, जिसने भूषण कुमार के साथ इस फ़िल्म को प्रोड्यूस किया था, हाल ही में उनके साथ कई फ़िल्मों के लिए सहयोग किया है । और इस बार भी टी-सीरिज के साथ इस फ़िल्म के सीक्वल को प्रोड्यूस करेंगे ।
इस बीच इरफ़ान जल्द ही विशाल भारद्दाज द्दारा निर्देशित फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में वह अपनी पिकू की को-स्टार दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे । आपको बता दें कि यह फ़िल्म माफ़िया क्वीन राहिमा खान, जिसे सपना दीदी के नाम से जाना जाता था, के जीवन पर आधारित होगी । इस फ़िल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के लंबे समय से सहयोगी रहे शहद त्रेहन द्वारा किया जाएगा ।
















