यदि सब कुछ अच्छा जाता तो, तो कार्तिक आर्यन अपनी फ़िल्म सोनू की टीटू की स्वीटी की सफ़लता को करण जौहर की फ़िल्म के साथ आगे लेकर जा सकते । करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, कार्तिक आर्यन को करण जौहर की आगामी फ़िल्म, जिसमें अक्षय कुमार और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, की सेकेंड लीड के लिए कॉल किया गया था ।

अंदर की खबर : कैसे कार्तिक आर्यन से छूटी करण जौहर की बड़ी फ़िल्म

कार्तिक आर्यन की टीम की वजह से छूटी करण जौहर की फ़िल्म

लेकिन, कार्तिक की अति उत्साही टीम ने बहुत जल्दी एक्शन ले लिया । धर्मा से जुड़े सूत्रों ने बताया, ''कार्तिक के पास संभावित भूमिका, कुछ भी ठोस नहीं था, के लिए मिलने हेतु धर्मा से भेदिए भेजे गए । लेकिन उनकी टीम ने खबरों के साथ छेड़छाड़ कर सब कुछ गड़बड़ कर दिया कि, उन्हें करण द्दारा साइन किया गया है । जबकि उस वक्त तक ऐसा कुछ भी हुआ ही नहीं था । मानो, यह करण से दूर जाने के लिए पर्याप्त नहीं था, कार्तिक की टीम ने झूठी खबर फ़ैला दी कि, कार्तिक करीना कपूर के अपोजिट नजर आने वाले हैं, जब असलियत में करीना के अपोजिट अक्षय कुमार थे ।''

यह भी पढ़ें : CONFIRMED! करण जौहर ने अक्षय कुमार को चुना करीना कपूर खान का पति

इतना ही नहीं, करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के पुष्टिकरण स्रोतों का यह भी दावा है कि कार्तिक ने बहुत ज्यादा पैसा मांगा । "उन्हें लगता है कि वह अब ए-लिस्ट स्टार है, और इसलिए अब उन्हें उसी के अनुसार भुगतान किया जाना चाहिए । लेकिन अफसोस की बात है कि निर्माता इससे सहमत नहीं हैं ।" एक ट्रेड एनालिस्ट ने खुलासा किया ।

यह भी पढ़ें : खुलासा : करण जौहर को सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं लगते करीना कपूर के लिए फ़िट इसलिए किया बाहर, जाह्नवी कपूर के अपोजिट कार्तिक आर्यन को चुना

जाहिरतौर पर, कार्तिक को करण की फ़िल्म से एक खतरनाक चीज की तरह निकाल दिया है । शायद अगली बार उन्हें इस प्रतिष्ठित बैनर से कोई ऑफ़र मिल जाए, शायद कार्तिक आर्यन अपनी अति उत्साही टीम की लगाम खींच कर रोक सकते ?