ये बात किसी ने नहीं छुपी कि शाहरुख खान फ़ाइनली फ़िल्ममेकर राज कुमार हिरानी के साथ अपनी अगली फ़िल्म करने जा रहे हैं । शाहरुख खान की हिरानी के साथ ये फ़िल्म इमिग्रेशन बेस्ड सोशल कॉमेडी होगी जिसकी पृष्ठभूमि पंजाब और कनाड़ा की रहेगी । शाहरुख इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल से ही कर पाएंगे । क्योंकि इससे पहले वह सिद्धार्थ आनंद की एक्शन ड्रामा पठान की शूटिंग करेंगे, जो कु्छ दिनों में शुरू होने वाली है । शाहरुख खान के साथ पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे ।

फ़ाइनली राजकुमार हिरानी शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं
वैसे शाहरुख और हिरानी का ये साथ नया नहीं है । इससे पहले हिरानी, शाहरुख के साथ अपनी हिट फ़्रैंचाइजी मुन्नाभाई रीबूट बनाने वाले थे । बॉलीवुड हंगामा को इस बारें में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि मुन्नाभाई रीबूट में शाहरुख के साथ वरुण धवन को लेना चाहते थे हिरानी । इस बारें में सूत्र ने हमें बताया कि, “जीरो की रिलीज से पहले शाहरुख और हिरानी एक साथ फ़िल्म बनाने के लिए बात कर रहे हैं । सबसे पहले हिरानी शाहरुख के साथ मुन्नाभाई रीबूट बनाने वाले थे जिसमें मुन्ना के किरदार में शाहरुख और सर्किट के किरदार में वरुण धवन को लेने का प्लान था । फ़िल्म की स्क्रिप्ट दोनों किरदारों के इर्द-गिर्द बुनी गई थी । इस तरह फ़िल्म में दोनों का किरदार समान रूप से था ।” सूत्र ने ये भी बताया कि हिरानी का ये सिर्फ़ एक ख्याल था लेकिन फ़िर ये कभी अस्तित्व में नहीं आया ।
हिरानी की फ़िल्म काफ़ी दिलचस्प है
साल 2019 में सोनम कपूर अभिनीत फ़िल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की रिलीज के दौरान राज कुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा के बीच अनबन हो गई जिसके बाद मुन्नाभाई रीबूट का प्लान ठंडे बस्ते में चला गया । क्योंकि विधु विनोद चोपड़ा के पास मुन्नाभाई फ़्रैंचाइजी के अधिकार हैं और उनका प्लान ह कि अब वह इसकी अगली फ़िल्म को किसी नए निर्देशक के साथ बनाए ।
इसी बीच हिरानी के पास शाहरुख के लिए एक और दिलचस्प स्क्रिप्ट आई जिसे अब दोनों मिलकर बनाने वाले हैं । हिरानी और शाहरुख की इस फ़िल्म के बारें में सूत्र ने बताया कि, “इस फ़िल्म की कहानी अब तक सबसे रोमांचकारी स्क्रिप्ट्स में से एक है । किरदार की कहानी दिल को छू लेने वाली है साथ ही हिरानी स्टाइल का ह्यूमर भी फ़िल्म में बहुतायत नजर आएगा ।”
हिरानी की स्क्रिप्ट तैयार होती तो ये शाहरुख की कमबैक फ़िल्म होती
साल 2019 से हिरानी, कनिका ढिल्लन के साथ फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं लेकिन सूत्र की मानें तो अभी तक फ़िल्म का फ़ाइनल ड्राफ़्ट तैयार नहीं हुआ है यही वजह है कि फ़िल्म में देरी हो रही है । इस बारें में सूत्र ने हमें बताया कि, “हिरानी की यही फ़िल्म असल में शाहरुख की कमबैक फ़िल्म होने वाली थी लेकि्न स्क्रिप्ट इतना समय ले रही थी इसलिए शाहरुख ने पहले सिद्दार्थ आनंद की एक्शन ड्रामा करने का फ़ैसला किया ।”
यह भी पढ़ें : SCOOP: शाहरुख खान की अगली फ़िल्म होगी राजकुमार हिरानी के साथ, 2021 में रिलीज करने की तैयारी ?
दिलचस्प बात ये है कि मुन्नाभाई की पहली किश्त मुन्नाभाई एमबीबीएस के लिए शाहरुख ही मुन्ना के किरदार के लिए राजकुमार हिरानी की पहली पसंद थे । लेकिन किन्हीं कारणवश ये फ़िल्म बन नहीं पाई । इसके बाद हिरानी ने 3 इडियट्स के लिए भी शाहरुख को अप्रोच किया था लेकिन उस वक्त अभिनेता रा वन कर रहे थे जिसकी वजह से उन्होंने इसके लिए भी न कह दिया ।
















