बॉलीवुड में स्टार किड्स को लांच करने की बात तो उसमें सबसे पहले फ़िल्मेकर करण जौहर का नाम सामने आता है । एक बार फिर करन जौहर अपनी आगामी फ़िल्म के साथ स्टार किड को बॉलीवुड में लॉंच करने जा रहे हैं ।

ओटीटी प्लेटफ़ार्म नेटफ़्लिक्स पर रिलीज हुई जोया अख़्तर की फ़िल्म द आर्चीज में एक साथ तीन स्टार किड बॉलीवुड में लॉंच हुए और इनमें शामिल थे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की बेटी ख़ुशी कपूर । और अब सुनने में आ रहा है कि, द आर्चीज से अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने वाली ख़ुशी कपूर जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म में नज़र आएंगी ।

करण जौहर की रॉम-कॉम फ़िल्म में इब्राहिम अली खान के साथ नजर आएंगी द आर्चीज एक्ट्रेस ख़ुशी कपूर

ख़ुशी कपूर इब्राहिम अली खान के साथ करेंगी रोमांस

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली यह एक रॉम-कॉम फ़िल्म होगी जिसमें ख़ुशी कपूर बतौर लीड एक्टर और उनके साथ सैफ़ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान लीड एक्टर के रूप में बॉलीवुड में कदम रखेंगे । बतौर लीड एक्टर ख़ुशी की यह पहली फ़िल्म होगी ।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक़ इब्राहिम अली खान और ख़ुशी ने साथ में एक फिल्म साइन कर ली है और अगले साल इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू हो जाएगी । यह फिल्म डायरेक्ट टू डिजिटल रिलीज होगी । रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा, “यह उनके डिजिटल विंग, धर्मैटिक्स द्वारा निर्मित एक डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रोजेक्ट के रूप में योजना बनाई जा रही है । फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और इसका निर्देशन शाउना गौतम करेंगी । मेकर्स स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए एक लीडिंग ओटीटी प्लेयर के साथ बातचीत कर रहे हैं ।हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है ।