कोरोना संकटकाल में सुपरहीरो बनकर हजारों लोगों की मदद करने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की दरियादिली ने हर किसी का ऐसा दिल जीता कि अब उन्हें इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने पंजाब राज्य का आइकन बना दिया है । सोनू सूद पंजाब राज्य आइकन बनकर बेहद खुश हैं लेकिन इसी के साथ थोड़े इमोशनल भी हैं । क्योंकि इस खास मौके पर उन्हें अपने माता_पिता की कमी खल रही है । इस बारें में सोनू ने इमोशनल होकर कहा, “मैं अपने माता-पिता को बहुत मिस कर रहा हूं क्योंकि इससे पहले मैंने ऐसा फ़ील कभी नहीं किया । मैं हमेशा उनसे कहता था कि मैं उन्हें प्राउड फ़ील करवाऊंगा और मैंने उनसे वादा किया था कि एक दिन मुझे हमारे पूरे शहर मोगा में जाना जाएगा ।”

पंजाब स्टेट आइकन बनकर सोनू सूद हुए इमोशनल, कहा- ‘काश आज मेरे माता-पिता यहां होते’

सोनू सूद हुए इमोशनल

जब मैंने उनसे कहा कि अब तो उनकी ख्याती मोगा से कहीं ज्यादा आगे फ़ैल गई है । इस पर वह शर्माते हुए हंसने लगे और कहा, “यह सब मेरे माता-पिता का आशिर्वाद है । अब जब मैं पंजाब का आइकन बना हूं तो मैं महसूस कर सकता हूं कि मेरे माता-पिता मुझे देखकर मुस्कुरा रहे होंगे और मुझे आशिर्वाद दे रहे होंगे । मेरे ऊपर अब एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इस जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम महसूस कर रहा हूं । मुझे नहीं पता कि सक्षमता का यह विश्वास मुझमें कहाँ से आ रहा है, लेकिन मुझे अपने भीतर साहस और शक्ति का जबरदस्त भंडार महसूस हो रहा है ।”

आपको आपके आलोचको, आपकी नेक प्रवृति पर शक करने वाले लोगों से मुकाबला करने की शक्ति कहां से आती है ?

“मेरे नेक इरादे और लोगों का प्यार और विश्वास ने मुझे इस ओहदे के लायक बनाया । वे कहीं न कहीं मुझ पर विश्वास करते हैं । ऐसे में आलोचना करने वाले, शक करने वाले उन्हें नेक काम करने से नहीं रोक सकते ।”