संजय चौहान की आगामी फ़िल्म चंदा मामा दूर के में, अंतरिक्ष यात्री बनने के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक और आगामी फ़िल्म केदारनाथ की तैयारी भी शुरू कर दी है । अभिषेक कपूर द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में सुशांत का रोल काफ़ी चुनौतीपूर्ण रहेगा । इस फ़िल्म में वह पर्यटकों को ले जाने वाले पिठ्ठू, जो बुजुर्ग और असहाय इंसान को अपनी पीठ या किसी सवारी पर बिठाकर मंदिर तक ले जाता है, का किरदार निभाएंगे ।

सुशांत कहते हैं कि, “मैं केदारनाथ में पिठ्ठू का किरदार निभा रहा हूं । जहां तक अभिषेक कपूर की फ़िल्म के प्लॉट की बात है, तो सुशांत इसमें पिठ्ठू बने हैं, जिसे एक खूबसूरत और अमीर पर्यटक, जो सारा अली खान (सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी) बनी हैं, से प्यार हो जाता है ।”

सुशांत, रिकॉर्ड के लिए, पिठ्ठू के बोझ की फिक्र नहीं करेंगे । वह वास्तव में केदारनाथ के कठिन पहाड़ी इलाके में लोगों को अपनी पीठ पर बिठाए हुए नजर आएंगे ।

अपने इस किरदार के लिए की जा रहीं अपनी तैयारी के बारे में बोलते हुए सुशांत ने कहा कि, "मेरे लिए तैयारी अनिवार्य है I मैं ऐसे मौके को कैसे खो सकता हूं जब मुझे खुद को साबित करने या किरदार में घुसने का मौका मिले । जहां तक चंदा मामा दूर के, का सवाल है तो उसके बारें में जानने के लिए बहुत सी चीजें हैं । मैं उसके जैसा बनने की ट्रेनिंग ले रहा हूं, किरदार पर काम कर रहा हूं, खगोल भौतिकी के सिद्धांत को समझ रहा हूं । मैं पिछले महीने ट्रेनिंग के लिए नासा गया था और वहां का अनुभव काफ़ी यादगार रहा।"

जो किरदार वो निभाते हैं, क्या उसमें खुद को डूबो देना आवश्यक है ? इस पर सुशांत कहते हैं कि, “शूट से पहले यह मैं खुद को समझाने के लिए करता हूं कि मैं अंतरिक्ष यात्री हूं या एक पिठ्ठू हूं ।”