
इस साल की बहुप्रतिक्षीत फ़िल्मों में से एक आमिर खान की फ़िल्म दंगल आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई । टिकट विंडो पर आमिर खान की फ़िल्म देखने के लिए दर्शकों का हुजुम उमड़ पड़ा है । हाल ही में ये फ़िल्म सलमान खान और उनके परिवार ने मिलकर देखी । आमिर-सलमान की दोस्ती तो जगजाहिर है फ़िर ऐसा क्या हुआ कि सलमान ने खुले आम कह दिया कि 'आमिर मैं तुमसे नफ़रत करता हूं" ।
आपको बता दें कि सलमान खान ने भी इस साल एक फ़िल्म की थी 'सुल्तान' जो दंगल की तरह पहलवानी/कुश्ती पर आधारित थी, और यह फ़िल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी ।
जब सलमान खान के परिवार ने आमिर खान की फ़िल्म दंगल देखी, तो 'सुलात्न' सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दंगल के लिए कुछ इस तरह टिप्पणी की । सलमान ने अपनी विशिष्ट शैली में ट्वीट किया, ‘मेरा परिवार आज शाम दंगल देखने गया था और उन्हें लगता है कि ये फिल्म सुल्तान से बहुत ही ज्यादा अच्छी है । आमिर मैं पर्सनली तुमसे बहुत प्यार करता हूं लेकिन प्रोफेशनली तुमसे नफरत करता हूं ।!”
















