
फ़्लाइट में ऐसा कुछ खाया कि उसने हॉस्पीटल पहुंचा दिया । सभी के चहेते गरम धरम यानी धर्मेंद्र को पेट में इंफ़ेक्शन की वजह से कुछ दिन अस्पताल में बीताने पड़े ।
अब वह वापस घर लौट आए हैं और जल्दि से स्वस्थ्य हो रहे हैं । जब मैंने उन्हें उनका ख्याल पूछने के लिए उन्हें फ़ोन किया तो शुक्रवार को धरमजी के फ़ोन से जवाब आया ।
उम्र को मात देने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र ने तुरंत मुझे आश्वस्त कर कहा कि अब वह एकदम ठीक हैं ।
"हाँ, अब मैं घर वापस आ गया हूं । और अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं । यह वास्तव में इतना बुरा भी नहीं था जितना इसे बनाया गया । यह सिर्फ इतना है कि मेरा परिवार मुझे बहुत प्यार करता है । मुझे जरा सा भी कुछ हो जाता है वे सभी चिंतिंत हो जाते हैं । उन्हें मेरे स्वास्थ्य को लेकर जो चिंता होती है उसे लेकर मैं ज्यादा चिंतित हूं ।” धर्मेंद्र हंसते हुए कहते हैं ।
तो क्या हुआ?
“मुझे लगता है दिल्ली से जयपुर की फ़्लाइट में मैंने ऐसा कुछ खाया था जिसकी वजह से मैं बीमार पड़ा । मैं मेरे साथ सहमत नहीं था । मुझे क्या खाना है इसके बारें में बहुत सावधान होना पड़ेगा । और मैं आमतौर पर हूँ । मेरे शुभचिंतक्कों का प्यार और फ़िक्र मुझे हमेशा कोई भी नुकसान होने से बचाती है । और इस बार भी ऐसा ही हुआ । मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंता और शुभकामनाओं से मैं बहुत अभिभूत हूँ । मैं अपने शुभचिंतकों को बताना चाहता हूं कि अब मैं बिल्कुल ठीक हूं और मेरा लंबे समय के लिए कहीं जाने का कोई इरादा नहीं है ।” ये कहना है पिछले हफ़्ते 81 वर्ष के हुए अभिनेता धर्मेंद्र का ।
















