वेब सीरिज महारानी 3 में नज़र आईं हुमा क़ुरैशी जल्द ही अपकमिंग इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म बयान में लीड रोल में नज़र आएँगी । इस फ़िल्म में हुमा क़ुरैशी के साथ चंद्रचूड़ सिंह और सचिन खेडेकर भी अहम रोल में नज़र आने वाले हैं । शिलादित्य बोरा (प्लाटून वन फिल्म्स), मधु शर्मा (समिट स्टूडियोज), कुणाल कुमार और अंशुमान सिंह द्वारा निर्मित हुमा की फ़िल्म बयान को विकास मिश्रा के निर्देशन में बनाया जा रहा है । इस फ़िल्म की शूटिंग इसी महीने इस राजस्थान में शुरू होगी ।

हुमा क़ुरैशी इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा बयान में बनीं लीड ; राजस्थान में होगी शूटिंग

हुमा क़ुरैशी की फ़िल्म बयान

हुमा की फ़िल्म बयान की कहानी बाप-बेटी के इर्द गिर्द घूमती है और इसकी पृष्ठभूमि राजस्थान पर आधारित है । फ़िल्म की कहानी में रूही नामक महिला जासूस को राजस्थान के एक छोटे से शहर में लीड इन्वेस्टिगेटर के तौर पर अपने करियर के पहले केस की जांच करने के लिए भेजा जाता है. उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि सिस्टम पर उसके प्रतिद्वंद्वी प्रभावी हैं ।

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए हुमा ने कहा, “डायरेक्टर बिकास और प्रोड्यूसर शिलादित्य के पैशन ने मुझे प्रभावित किया । ऐसे डेडिकेटेड प्रोफेशनल्स के साथ काम करना, जो फिल्म मेकिंग के बारे में अच्छी समझ रखते हैं से जुड़ना वाकई एक्साइटिंग है । यह कॉम्बिनेशन बेहद अलग है । उनकी एनर्जी काबिल ए तारीफ है । मैं बयान को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं ।”

फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम के ह्यूबर्ट बाल्स फंड द्वारा समर्थित है और इसे लॉस एंजिल्स रेजीडेंसी में डेवलप किया गया था, जो फिल्म इंडिपेंडेंट के ग्लोबल मीडिया मेकर्स (जीएमएम) प्रोग्राम का हिस्सा है ।

डायरेक्टर बिकास मिश्रा ने कहा, “मैं बयान में शिलादित्य और हुमा को शामिल करके बेहद खुश हूं । फिल्म में हमने बेहतरीन कलाकारों और क्रू को इकट्ठा किया है । हम एक ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं जो दुनियाभर में लोगों को पसंद आएगी ।”

Huma_Qureshi_To_Headline_Bayaan (1)

प्रोड्यूसर शिलादित्य बोरा ने कहा कि, “बयान जैसी फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस के विजन से पूरी तरह मेल खाती है । एक प्रोड्यूसर के तौर पर, मैं हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में रहता हूं, जो इसमें शामिल सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन फिल्म हो । मेरा काम डायरेक्टर के विजन का समझना और उन्हें ऐसी फिल्म बनाने के लिए सशक्त बनाना है जो हमें आगे ले जाए । हुमा का साथ इस प्रोजेक्ट में मेरे विश्वास को और पुख्ता करता है ।”