देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साबसे छोटे बेड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फ़ंक्शन शुरू हो चुके हैं । अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुरुआत 3 जुलाई को  ‘मामेरु रस्मके साथ हुई जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए । इसके बाद  गरबा नाइट आयोजित की गई जिसमें सभी ने खूब एंजॉय किया । और अब 5 जुलाई को मुंबई के NMACC (नीता मुकेश अंबानी कन्वेंशनल सेंटर) में संगीत सेरेमनी होने वाली है । और इस संगीत में परफॉर्म करने के लिए मुकेश अंबानी ने इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर को भारत इंवाइट किया है ।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट में परफॉर्म करने भारत आए जस्टिन बीबर ; रैपर बादशाह और करण औजला भी अपनी परफॉरमेंस से लगाएंगे देसी तड़का- पढ़ें शादी का पूरा शेड्यूल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में परफॉर्म करने भारत आए जस्टिन बीबर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में कई बड़े सिंगर, रैपर, एक्टर परफॉर्म करते हुए नज़र आयेंगे । अपनी परफॉर्मेंस और चार्ट-टॉपिंग हिट्स के लिए जाने जाने वाले सेंसेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर 5 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य संगीत में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं । कहा जा रहा है कि, अंबानी फ़ैमिली से वह अपनी इस परफॉरमेंस के लिए 83 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं । जस्टिन बीबर के अलावा रैपर बादशाह और करण औजला भी अपनी परफॉरमेंस से संगीत में समां बाँधेगे ।

बता दें कि, जस्टिन बीबर 7 साल बाद फिर से भारत आए हैं । हालांकि, 2022 में वह भारत में एक कॉन्सर्ट करने वाले थे लेकिन हेल्थ इश्यूज की वजह से इसे कैंसल कर दिया गया था । इस बार वे सिर्फ अंबानी परिवार और उनके मेहमानों के लिए ही परफॉर्म करेंगे । इससे पहले अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शंस में रिहाना, कैटी पेरी, पिटबुल, डीजे डेविड गेट्टा, ओपेरा सिंगर एंड्रिया बोसेली और बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्ट ने परफॉर्म किया था ।  

शादी का पूरा शेड्यूल

3 जुलाई से शुरू हुआ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी का फ़ंक्शन 14 जुलाई तक चलेगा । 12 जुलाई को अनंत और राधिका दोपहर 3 बजे के मुहूर्त में फेरे लेंगे । इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद (मिनी रिसेप्शन) होगा और ये शाम 6 बजे NMACC में ये होने वाला है । इसके बाद 14 जुलाई को आखिरी रिसेप्शन होगा, जिसमें मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे ।