फाइटर के बाद अब ऋतिक रोशन अब अपनी ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर वॉर के सीकवाल, वॉर 2 की तैयारी में जुट गए हैं । अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही वॉर 2 में इस बार ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नज़र आने वाले हैं । और अब वॉर 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, ऋतिक रोशन 7 मार्च से वॉर 2 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं ।

वॉर 2 में ऋतिक रोशन का एंट्री सीन कोरियन विलेन से तलवार बाजी करते हुए होगा ; 7 मार्च से शुरू होगी शूटिंग

वॉर 2 में ऋतिक रोशन का एंट्री सीन तलवार बाजी वाला होगा

खबरों की मानें तो, वॉर 2 को सबसे बड़ी स्पाई एक्शन थ्रिलर फ़िल्म बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । डायरेक्टर ने वॉर 2 में ऋतिक के इंट्रोडक्शन सीन को भी धमाकेदार बनाने की पूरी प्लानिंग कर ली है । दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक़, एक्शन पैक्ड वॉर 2 के लिए ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने सिनेमाटोग्राफर बेन जैस्पर, ऋतिक को एक्शन सीन्स की ट्रेनिंग देंगे ।

इसके अलावा कहा जा रहा है कि, ऋतिक का इंट्रोडक्शन सीन भी काफी धमाकेदार होने वाला है। इसे जापान के शाओलिन मंदिर में शूट किया जाएगा । यहां ढेर सारे जॉ ड्रॉपिंग स्टंट सीन शूट होंगे । सामने आई जानकारी के अनुसार, ऋतिक का पहला सीन तलवार बाजी वाला होगा, जिसमें वह कोरियन विलेन से लड़ते नजर आएंगे । फिल्म के लिए ऋतिक स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं । वह अपनी फिजीक पर भी जबरदस्त तरीके से काम कर रहे हैं । वहीं, फिल्म का प्रोमो शूट हो चुका है, जिसे अबु धाबी में पूरा किया गया है ।

रिपोर्ट के अनुसार, जहां ऋतिक मार्च से वॉर 2 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं वहीं जूनियर एनटीआर अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे ।

ब्रह्मास्त्र फ़ेम अयान मुखर्जी निर्देशित वॉर 2 स्वतंत्रता दिवस 2025 के वीकेंड पर रिलीज़ होगी । ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फ़िल्म वॉर 2, 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज़ होगी ।