
कंगना रानौत द्दारा शो 'आप की अदालत' पर ॠतिक रोशन के साथ अपने विवाद के बारे में एक विस्फोटक इंटरव्यू देने के बाद, इस विवाद ने एक रूप अख्तियार कर लिया । अपने ऊपर तमाम आरोपों को लगने के बाद, आखिरकार ॠतिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस मुद्दे के बारें में खुलकर बोला और अपना पक्ष रखा । लंबे समय तक इस मामले में चुप्पी साधने के बाद ॠतिक ने इस मामले पर अपना पक्ष रखकर इस मामले को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया ।
ॠतिक द्दारा इस मुद्दे पर बोलने के बाद फ़िल्म जगत भी उनके सपोर्ट में आ गया । साथ ही उनके प्रशंसक भी उनका सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए । इसके बाद ॠतिक ने फ़ेसबुक पर एल लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और सभी से अपना समर्थन न करने की अपील की । दरअसल, ऋतिक नहीं चाहते कि कोई इस पूरे विवाद में उनकी साइड ले या उनका समर्थन करे । ॠतिक ने इस कानूनी मामले में उनका पक्ष लेने वाले लोगों को भी रोका है । ॠतिक ने साफ़ किया कि इस मुद्दे पर उनका और अधिक इंटरव्यू देना संभव नहीं होगा ।
मंगलवार को दोपहर में ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट से बयान जारी करते हुए कहा कि उनके इंटरव्यू के बाद कई मीडिया हाउस और लोग इस मामले पर उनसे बात करना चाहते हैं। ऋतिक ने अपने इस बयान में कहा कि कुछ मजबूरियों के चलते उन्होंने अपना इंटरव्यू दिया ताकि वह इस विवाद में अपना पक्ष लोगों के सामने रख सकें। ऋतिक ने अपने इस बयान में लिखा है कि मानवीय सम्मान को ध्यान में रखते हुए हमें इस मामले को उछालना नहीं चाहिए।
ॠतिक ने लिखा 'मैं जानता हूं कि मैं मीडिया को नहीं बता सकता कि वह क्या कवर करे या क्या नहीं, लेकिन अगर कोई मामला जांच के अधीन है तो हमें उसमें बहुत ध्यान रखने की जरूरत है।'
ऋतिक ने लिखा, ' मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने इस दौरान मेरा साथ दिया, लेकिन मेरी सभी लोगों और दोस्तों से विनती है कि कृपया इस मामले में किसी का भी पक्ष लेना बंद करें। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण मुद्दा है किसी तरह की कोई प्रतियोगिता नहीं। इससे पहले कि यह पूरा मामला 'महिला और पुरुष', 'अंदर के और बाहरी (बॉलीवुड के)' में बंट जाए, हमें रुक जाना चाहिए। कृपया मुझे सपोर्ट न करें। कृपया पक्ष न लें।'
ऋतिक ने अपने बयान के आखिर में कहा है, ' मैं किसी भी तरह से इस मामले को ठंडा करने की बात नहीं कह रहा हूं। मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि कृपाया इसकी जांच के परिणामों को ही इस घटना का स्पोक्सपर्सन बनने दें।'
















