पहले, हमने आपको बताया था कि निर्माता रमेश तौरानी ने अपनी रेस फ़्रैंचाइजी की फ़िल्म रेस 3 के लिए सलमान खान और जैकलिन फ़र्नांडीज को साइन किया था । इस फ़िल्म को रेमो डिसूजा द्दारा निर्देशित किया जाएगा और इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी । और अब सुनने में आ रहा है कि एक और कलाकार को रमेश तौरानी ने रेस 3 के लिए साइन किया है ।

और वो कलाकार हैं बॉबी देओल, जिसने पहले सोल्जर ऐर नकाब फ़िल्म में रमेश तौरानी के साथ काम किया था, को रेस 3 के लिए साइन किया गया है । जब रमेश तौरानी से इस बारें में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि हां वह इस फ़िल्म का हिस्सा बने है । उन्होंने कहा कि उन्होंने सोल्जर और नकाब फ़िल्म में बॉबी देओल के साथ काम किया, और उनके साथ काम करने का अनुभव काफ़ी अच्छा रहा । तौरानी ने कहा कि बॉबी देओल अपने काम को लेकर बहुत प्रोफ़ेशनल हैं और वह भी साथ काम करने को लेकर बहुत खुश है ।

उनके रोल के बारें में कोई खुलासा न करते हुए रमेश तौरानी ने कहा कि दर्शक इस फ़िल्म में बॉबी देओल को कभी न देखे गए अवतार में देखेंगे और काफ़ी अलग अंदाज में दिखाई देंगे । हालांकि निर्माता ने पुष्टि नहीं की कि क्या बॉबी का इस फ़िल्म में ग्रे किरदार है, लेकिन इतना जरूर कहा कि रेस 3 में हर किसी का ग्रे किरदार है । बस अब आपको ये देखने के लिए इंतजार करना होगा, कि कौन किस प्रकार का किरदार निभा रहा है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, बॉबी देओल जल्द ही यमला पगला दीवाना फ़िर से, फ़िल्म में अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ नजर आएंगे ।