
ह्रितिक रोशन अपनी आगामी फ़िल्म काबिल के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । या हम कहें, जैसे की फ़िल्म काबिल में ह्रितिक के किरदार को कई सारी आवाजों में बोलना अपेक्षित है इसलिए वह एक भी टोन या आवाज़ को नहीं छोड़ रहे हैं ।
कई सारी हस्तियों की आवाज के बीच ह्रितिक रोशन को लगता है कि उन्हें अमिताभ बच्चन की सिग्नेचर आवाज में बोलना भी अपेक्षित था । और ह्रितिक ने ये बखूबी कर दिखाया ।
अभिनेता के करीबी सूत्रों के मुताबिक, जब ह्रितिक ने बच्चन साब की आवाज की नकल की, तो वह अलौकिक ढंग से वास्तविक आवाज़ के बेहद करीब थे, सेट पर मौजूद कर कोई ये देखकर हर कोई हैरान था, और सभी को लगा कि साउंड इंजीनियर रेसुल पुकुट्टी ने आवाज के साथ कोई चमत्कारिक कारनामा किया है । लेकिन वह ह्रितिक थे जिसने यह आवाज निकाली और ह्रितिक अकेले ही बच्चन साब की सिग्नेचर आवाज को बहुत ही परफ़ेक्ट तरीके से निकाल रहे थे ।
दिलचस्प बात ये है कि मिमिक्री करना, ह्रितिक की छुपी हुई प्रतिभाओं में से एक है । अत:, जब काबिल में उन्हें कुछ महान हस्तियों की आवाज को निकालना पड़ा था, तो ह्रितिक ने ये जोर देकर कह दिया था कि उनकी आवाज़ को किसी भी मिमिक्री आर्टिस्ट द्दारा डब नहीं किया जाएगा ।
सूत्रों के मुताबिक, साउंड डिजाइनर रेसुल और ह्रितिक रोशन ने इस चुनौती को लेने का फ़ैसला किया कि ह्रितिक रोशन खुद ही उन हस्तियों की सिग्नेचर आवाज को अपनी आवाज़ में निकालेंगे । और ये अद्भुत तरिके से काम कर गया ।
काबिल में ह्रितिक रोशन का किरदार रोहन भटनागर एक अंधा आदमी है, जो शहर में अन्य लोगों की तरह की एक नॉर्मल लाइफ़ जीता है और डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर अपनी जिंदगी का गुजारा करता है । बच्चन की आवाज के अलावा, ह्रितिक रोशन फ़िल्म में कई महान हस्तियों की आवाज़ निकालते हुए देखे जाएंगे, और ये सब ह्रितिक की आवाज होगी न कि किसी मिमिक्री आर्टिस्ट की । यह पहली बार है जब हिंदी फ़िल्मी पर्दे पर ऐसा कुछ देखने को मिलेगा ।
ह्रितिक कहते हैं, मुझे लगता है ये अमिताभ बच्चन के प्रभाव का एक प्रतिबिंब है जो मेरी पीढ़ी पर पड़ रहा है और निंसंदेह कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है ।
















