Fawad-Khan

कुछ महीने पहले, हमने आपको बताया था कि फ़वाद खान और उनकी पत्नी सदाफ़ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे थे । ये खबर कपूर एंड संस की रिलीज के दौरान आई थी ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम न करने को लेकर फ़वाद खान इन दिनों बहुत बड़े विवाद में फ़ंस गए हैं । इम्पा ने भी पाक कलाकारों पर कुछ समय के लिए भारत में काम करने पर रोक लगा दी है । इतने विवाद से घिरे होने के बावजूद, फ़वाद खान और उनकी पत्नी के जीवन में एक और खुशी ने दस्तक दी है । फ़वाद खान हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं । फ़वाद ने अपनी बेटी का नाम अयान रखा है ।

गौरतलब है कि फ़वाद खान करण जौहर की आगामी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में एक छोटे से रोल में नजर आएंगे जो कि 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।