शाहरुख खान से जुड़ी हर खबर हेडलाइन बन जाती है । पिछले दिनों खबर आई कि लॉस एंजिल्स में शूटिंग के दौरान शाहरुख खान की नाक में चोट आ गई जिसके बाद तुरंत उनकी नाक की सर्जरी करनी पड़ी । लेकिन जब इस खबर के एक दिन बाद शाहरुख भारत लौटे तो उनकी नाक पर सर्जरी जैसा कुछ नज़र नहीं आया । फिर हर किसी के मन में सवाल आया की क्या शाहरुख को चोट लगी थी या वो महज़ अफ़वाह थी । तो हमारे पास इसका जवाब है क्योंकि शाहरुख खान के क़रीबी दोस्त ने हमें उनकी नाक की सर्जरी वाली खबर की पूरी सच्चाई बताई है ।  

ये है अमेरिका में हुई शाहरुख खान की नाक की सर्जरी वाली खबर की असली सच्चाई

शाहरुख खान की नाक की सर्जरी वाली खबर की सच्चाई

शाहरुख के क़रीबी दोस्त ने हमें बताया कि, लॉस एंजिल्स में शाहरुख की नाक पर कोई चोट नहीं आई । शाहरुख के दोस्त ने कहा, “यह कोई चोट नहीं थी । यह एक अव्यवस्थित सेप्टम (नाक ब्रिज) था जिसके कारण शाहरुख को कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी । शाहरुख को इसके इलाज के लिए समय नहीं मिल रहा था लेकिन फ़ाइनली लॉस एंजिल्स में उन्हें अपनी नाक का ट्रीटमेंट करवाने का मौक़ा मिला । यह बहुत आसान सा प्रोसीजर था जिसमें कोई खून नहीं निकलता न ही कोई घाव होता है । बहरहाल अब, वह मुंबई वापस आ गए हैं ।

सेप्टम का विस्थापित होना एक बहुत ही सामान्य घटना है, खासकर उन लोगों में जो शारीरिक रूप से सक्रिय हैं । यहां तक कि नाक में थोड़ी सी भी गड़बड़ी से नाक का सेप्टम खिसक सकता है । रणबीर कपूर ने भी कुछ साल पहले अपना सेप्टम ठीक करवाया था ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, बॉलीवुड को ऑल टाइम ब्लाकबस्टर फ़िल्म पठान देने के बाद शाहरुख अब साउथ फ़िल्ममेकर एटली कुमार की फ़िल्म जवान में एक बार फिर एक्शन अवतार में नज़र आएँगे । इस फ़िल्म में शाहरुख के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में नज़र आएँगी । शाहरुख की जवान 7 सितंबर को रिलीज होगी ।