हिंदी फ़िल्म मोहेंजो दारो से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े, इसके बाद किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म में नजर नहीं आई । लेकिन लंबे इंतजार के बाद पूजा हेगड़े ने अपनी आगामी फ़िल्म का ऐलान किया है । पूजा हेगड़े की ये फ़िल्म हिंदी और तेलगु में बनाई जाएगी । इस फ़िल्म के मुख्य अभिनेता हैं बाहुबली स्टार प्रभास । तेलगु निर्देशक राधा कृष्णन कुमार इस फ़िल्म के साथ हिंदी निर्देशन में कदम रख रहे है ।

पूजा हेगड़े को मिला बाहुबली स्टार प्रभास का साथ, यहां जाने कैसे

पूजा हेगड़े प्रभास के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित है । बाहुबली और साहो के बाद प्रभास की ये तीसरी त्रिभाषी फ़िल्म होगी । हमने सुना है कि पूजा को इस पीरियड ड्रामा फ़िल्म में प्रभास के अपोजिट साइन किया गया है । पूजा इस फ़िल्म में रोमांचक एक्शन सीन करती हुई नजर आएंगी । हालिया खबरों के मुताबिक, पूजा ने स्वीकार किया कि वह मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद प्रभास के साथ वर्कशॉप ज्वाइन करेंगी । बता दें कि इस फ़िल्म में प्रभास के साथ पूजा भी एक्शन और म्यूजिकल सीक्वंस के लिए रिहर्सल करती हुई नजर आएंग़ी ।

पूजा हेगड़े प्रभास के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं

बाहुबली अभिनेता प्रभास के साथ काम करने के लिए पूजा हेगड़े ने अपनी उत्सुकुता जाहिर की । पूजा ने प्रभास के बारें में बताया कि, उन्होंने पहले से ही प्रभास की अच्छी चीजों के बारें में और उनके काम शिष्टाचार के बारें में काफ़ी कुछ सुन रखा है । आपको बता दें कि पूजा ने कुछ दक्षिण फ़िल्मों में भी काम किया है जैसे- मुगमूडी, ओका लैला कोसम, दुव्वादा जगन्नाधम, रंगस्थलम इत्यादि ।

प्रभास की इस फ़िल्म के बारें में बात करें तो, यह कहा जा रहा है कि इसे बड़े पैमाने पर यूरोप में शूट किया जाएगा । यह सुनने में आ रहा है कि, मेकर्स फ़िलहाल फ़िल्म के लिए रेकी कर रहे है और कुछ खूबसूरत जगह तो फ़ाइनल भी कर ली है, जहां फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी । पूजा ने यह भी खुलासा किया है कि वह इस फ़िल्म का शेड्यूल काफ़ी लंबा रहेगा ।

यह भी पढ़ें : हाउसफ़ुल 4 की ब्रिगेड में शामिल हुईं पूजा हेगड़े

इस फ़िल्म की शुरूआत जून से होगी । पूजा हेगड़े जून के अंत में शूटिंग शुरू करेंगी, जबकि, प्रभास उन्हें 7 जुलाई से ज्वाइन करेंगे । इससे पहले प्रभास श्रद्धा के साथ साहो की शूटिंग खत्म करेंगे । बॉलीवुड फ़िल्मों की बात करें तो, पूजा ने ॠतिक के साथ मोहेंजो दारो, जिससे पूजा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, के बाद से अभी तक कोई बॉलीवुड फ़िल्म ऐलान नहीं किया है ।