हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फ़िल्म हेरा फेरी अपने तीसरे पार्ट, हेरा फेरी 3 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है । जब से फ़िल्म अनाउंस हुई है तब से फ़िल्म को लेकर अलग लेवल का एक्साइटमेंट है । और इसी बीच हेरा फेरी के लीड एक्टर में से एक सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है । सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 को लेकर हिंट दिया है कि फ़ैंस को IPL 2025 के दौरान एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है ।

सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 को लेकर दिया बड़ा हिंट
प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही हेरा फ़ेरी 3 में एक बार फ़िर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अपने-अपने राजू, श्याम और बाबूराव के लोकप्रिय किरदार में वापस लौट रहे हैं । एक आर फ़िर दर्शक इनकी केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित हैं ऐसे में सुनील शेट्टी ने फ़िल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट देकर इस एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है ।
अपनी अपकमिंग फ़िल्म केसरी वीर के प्रमोशन में बिजी सुनील शेट्टी ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बताया कि हेरा फेरी 3 का टीजर पूरी तरह से तैयार है ।
सुनील शेट्टी ने बताया कि, अभी फिल्म का शूट शुरू हुआ है और उन्होंने टीजर की शूटिंग कर ली है । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि IPL के दौरान सबकुछ रिलीज कर दिया जाएगा । इसके अलावा सुनील ने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ फ़िर से शूट करने के एक्सपीरियंस पर कहा, “जब हम तीनों साथ होते हैं, तो साइड वाले लोगों की हालत खराब होती है । प्रियदर्शन सर कहते हैं कि जो करना है शॉट देने के बाद करना ।”
हेरा फेरी फ़्रैंचाइजी की बात करें तो, हेरा फेरी (2000), जिसे प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित किया गया था, एक गरीब जमींदार और उसके दो किरायेदारों की कहानी थी, और कैसे वे एक गलत नंबर प्राप्त करने के बाद अमीर बन जाते हैं । फिर इसके बाद इसका दूसरा पार्ट आया फिर हेरा फेरी (2006) जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया । इस किश्त में कहानी को और आगे ले ज़ाया गया । और अब मेकर्स इसका तीसरा पार्ट बना रहे हैं जिसका नाम हेरा फेरी 3 रखा गया है ।
















