दो हफ्ते पहले जब दिलीप कुमार ब्रोन्कियल निमोनिया की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया तो इस खबर ने उनके प्रशंसकों के बीच एक डर पैदा कर दिया । लेकिन शुक्र है अब उनकी हालत में सुधार है । जब भी अपने चहेते स्टार दिलीप कुमार के बिगड़ते स्वास्थ्य और उसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की खबरें आती हैं, हर कोई परेशान हो उठता है लेकिन अपने प्रशंसकों की दुआओं से वो जल्द ही ठीक हो जाते हैं और उन्हें अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया जाता है ।

और इस बार भी, दिलीप कुमार ने सफलतापूर्वक अपनी बीमारी पर काबू किया । हाल ही में फ़ैजल फ़ारुखी, जो दिलीप कुमार का ट्विटर हैंडल करते हैं, द्दारा दिलीप कुमार की एक तस्वीर पोस्ट की गई जिसमें अभिनेता बॉस की तरह बैठे हुए नजर आ रहे है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, "वह मुस्कुराए जब मैंने उन्हें बताया कि लाखों लोगों ने हर रोज उनके लिए प्रार्थना की,"He smiled when I told him millions pray for him everyday,”

आज, संयोग से दिलीप कुमार का 95 वां जन्मदिन है और इस शुभ अवसर पर सायरा बानो ने उनके ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट्स की सीरीज पोस्ट की है । उन्होंने अभिनेता के लंबे जीवन के लिए सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए उनके प्रशंसकों और मित्रों का धन्यवाद दिया । उन्होंने यह भी कहा कि हर साल, उनके घर के दरवाजे दिलीप कुमार के जन्मदिन पर खुले । लेकिन ये वर्ष एक अपवाद होगा, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें किसी भी संक्रमण से संरक्षित करने की सलाह दी है । नतीजतन, उन्होंने सभी शुभचिंतकों से अनुरोध किया कि दिलीप साब के जन्मदिन पर उनके मिलने से बचें ।

हम दिलीप कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते है और उम्मीद करते हैं कि वह स्वस्थ्य रहें और कई साल जीएं ।