बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में देने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही स्कैम 1992 के निर्देशक हंसल मेहता के साथ फ़िल्म करने वाले थे । कार्तिक के साथ फ़िल्म करने का अनाउंसमेंट खुद हंसल मेहता ने किया था । लेकिन काफ़ि समय तक इस फ़िल्म को लेकर कोई ज्यादा प्रोग्रेस नहीं हुई जिसके बाद कहा जाने लगा कि फ़िल्म को कुछ समय के लिए टाला जा रहा है । वहीं इंडस्ट्री से जुड़े अंदरुनी सूत्रों से पता चला है कि हंसल मेहता और कार्तिक आर्यन दोनों अपने-अपने कामों में इतने बिजी हैं कि दोनों के पास इस फ़िल्म को करने के लिए पर्याप्त डेट्स नहीं है । नतीजतन कार्तिक की यह फ़िल्म शुरू होने से पहले ही ठंडे बस्ते में चली गई ।

08f843b3-70e8-4610-afed-b37b163e0344

कार्तिक आर्यन और हंसल मेहता की फ़िल्म शुरू होने से पहले ही रुकी

इंडस्ट्री से जुडे करीबी सूत्र ने कार्तिक और हंसल मेहता की इस फ़िल्म में हो रही देरी के बारें में बॉलीवुड हंग़ामा को एक्सक्लूसिवली डिटेल में बताते हुए कहा, “हां, कार्तिक और हंसल ने एक साथ फ़िल्म करने की प्लानिंग की थी और एक बिना टाइटल वाली फ़िल्म अनाउंस भी की थी । हालांकि, इस फ़िल्म में लगातार देरी हो रही है, और अब ऐसा लगता है कि फिल्म को अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन कर दिया है । ”

देरी के बारे में आगे बात करते हुए, सूत्र ने कहा, “कार्तिक के लिए 2022 एक शानदार साल रहा है, भूल भुलैया 2 और फ्रेडी की सफलता के साथ वह आज सबसे अधिक डिमांडिंग अभिनेताओं में से एक बन गए हैं । इसके अलावा कार्तिक के पास पहले से ही शहजादा और सत्यप्रेम की कथा है, इसलिए यह संभव नहीं है कि उनके पास निकट भविष्य में किसी और चीज के लिए समय होगा । वहीं हंसल मॉडर्न लव: मुंबई में बहुत व्यस्त हैं और उनके पास स्कैम 2023 और कुछ अन्य प्रोजेक्ट हैं जिन पर वह काम कर रहे हैं। इसलिए अनिवार्य रूप से निर्देशक और अभिनेता दोनों ने आपसी सलाह से फ़िल्म को अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन कर दिया है । ”

हालांकि सूत्र ने यह क्लीयर नहीं किया कि फ़िल्म सिर्फ़ पोस्टपोन हुई है या हमेशा के लिए बंद हो गई है । उन्होंने आगे कहा, “आप यह नहीं कह सकते कि फिल्म बंद कर दी गई है क्योंकि कार्तिक और हंसल दोनों अभी भी इस फिल्म करने के इच्छुक हैं । वे इसे जरूर बनाएंगे जब दोनों के पास इसे करने के लिए पर्याप्त समय और डेट्स होंगी । लेकिन तब तक फिल्म ठंडे बस्ते में रहेगी ।