क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में आर्थर रोड़ जेल में बंद शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान जब से गिरफ़्तार हुए हैं तब से वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य से नहीं मिले हैं । शाहरुख खान के परिवार के एक बेहद करीबी दोस्त ने मुझे हैरान कर देने वाला सच बताया कि दरअसल, आर्यन खान से मिलने की इजाजत किसी को नहीं है ।

शाहरुख खान और गौरी खान को आर्थर रोड़ जेल में बंद अपने बेटे आर्यन खान से मिलने तक की इजाजत नहीं

आर्यन खान से नहीं मिल सकते शाहरुख खान और गौरी खान

करीबी ने मुझे बताया, “जब से आर्यन गिरफ़्तार हुए हैं तब से शाहरुख और गौरी अपने बेटे से मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे मिल नहीं पा रहे हैं । अरे कम से कम एक बार उन्हें अपने बेटे से मिलने तो दो । उन्हें मिलने के लिए हर बार मना किया जा रहा है ।”

जाहिर तौर पर माता-पिता, खासकर आर्यन की मां गौरी अपने बेटे से मिलने के लिए व्याकुल हो रही हैं । “गौरी बहुत ज्यादा दुखी हैं । उन्हें इस बात की हैरानी है कि उनके बेटे के साथ एक कठोर अपराधी की तरह ट्रीट क्यों किया जा रहा है, और उन्हें उनके माता-पिता से मिलने जैसे बुनियादी अधिकारों की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है । वह अभी बच्चा है । उसके साथ इस तरह का ट्रीट नहीं किया जा सकता है । उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है । वह सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने वाला और विनम्र लड़का है । उसे किस लिए जेल में रखा जा रहा है ?” दोस्त ने हैरानी जताते हुए कहा ।

बहरहाल, आम माता-पिता की तरह शाहरुख और गौरी को भी अपने बेटे आर्यन का जल्दी घर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार है । बुधवार 13 अक्टूबर को जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई पर उनकी उम्मीद टिकी हुईं हैं ।