कुछ फिल्में न केवल अपनी मनोरंजक कहानियों के लिए बल्कि बॉक्स ऑफिस पर अपनी अद्वितीय सफलता के लिए भी दर्शकों की यादों में अंकित हो जाती हैं । ऐसी ही एक फिल्म जिसने देश को इन दिनों मंत्रमुग्ध किया हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है, वह है सनी देओल की गदर 2 । अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2, जो 2001 की सनी देओल - अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म गदर - एक प्रेम कथा की कहानी को आगे बढ़ाती है, पिछले हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई । फ़िल्म क्रिटिक्स द्वारा सराही गई दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही गदर 2 हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है ।

Gadar 2 Box Office: पठान के बाद साल 2023 की दूसरी सबसे तेज 300 करोड़ की कमाई करने वाली फ़िल्म बनी गदर 2 ; 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाले 12वें अभिनेता के रूप में उभरे सनी देओल

2023 की दूसरी सबसे तेज 300 करोड़ की कमाई करने वाली फ़िल्म बनी गदर 2

अपनी रिलीज़ के साथ ही पहले 100, फिर 200 और अब 300 करोड़ का आँकड़ा छू लेने वाली गदर 2 साल 2023 की ऐसी दूसरी फ़िल्म बनकर उभरी है जिसने सबसे कम दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है । पठान के बाद गदर 2 साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फ़िल्म साबित हुई है । गदर 2 महज 8 दिनों में कुल 305.13 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।

2023 की सबसे तेज 300 करोड़ की कमाई करने वाली फ़िल्में-

पठान - 6 दिन

ग़दर 2 – 8 दिन

इतना ही नहीं ग़दर 2 के साथ सनी देओल 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाले 12वें अभिनेता के रूप में उभरे हैं । वहीं अमीषा पटेल ने 300 करोड़ क्लब में अपना डेब्यू कर लिया है ।

वर्तमान में, गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है, और उम्मीद है कि अपने सेकेंड वीकेंड में भारी संख्या में दर्शक जुटाकर यह फ़िल्म आसानी से 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी ।

वहीं अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की OMG 2  की बात करें तो फ़िल्म 8 दिनों में कुल 91.08 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।