बॉलीवुड फ़िल्म हॉलीडे, रेस 3 और कमांडो 2 जैसी फ़िल्मों में नजर आ चुके अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । फ्रेडी दारूवाला के 67 वर्षीय पिता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीएमसी के कर्मचारियों ने उनके घर को सील और सैनिटाइज कर दिया गया है । फ्रेडी दारूवाला ने खुद इस खबर की पुष्टी की है ।

बॉलीवुड एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता निकले कोरोना पॉजिटिव, बीएमसी ने बिल्डिंग को किया सील

फ्रेडी दारूवाला का घर हुआ सील

फ्रेडी ने बताया कि उनके पिता को पिछले कुछ दिनों से फ्लू जैसे लक्षण जैसे बुखार, जुकाम और बदन दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया। फ्रेडी के 67 साल के पिता को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है । हालांकि फ्रेडी के परिवार ने हॉस्पिटल में जगह की कमी को देखते हुए उनके पिता को घर पर रखने का निर्णय लिया है । फ्रेडी ने बताया कि फिलहाल वह अपने एक साल के बेटे के लिए परेशान हैं ।

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं । कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है । बॉलीवुड में भी कोरोना संकट बना हुआ । सबसे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना संक्रमित हुई थी और फ़िर उसके बाद करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां भी कोरोना पॉजिटिव पाईं गई > हालांकि अब ये सभी पूरी तरह से कोरोना मुक्त हैं ।