बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का सीक्रेट रिलेशनशिप फ़ाइनली आज ऑफ़िशियल हो गया । परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज 13 मई को अपने परिवार और क़रीबी दोस्तों के बीच सगाई कर ली है । दिल्ली के कपूरथला हाउस में बॉलीवुड थीम पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का सगाई समारोह हुआ । अपनी छोटी बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनस भी इंडिया आईं ।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हुई सगाई
अपनी सगाई में जहां परिणीति ने पेस्टल शेड की मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी वहीं राघव ने पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन पहनी । कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे से शुरू हुई जिसमें सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया गया और इसके बाद अरदास और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया ।
प्रियंका चोपड़ा भी ख़ास ईसा सगाई समारोह के लिए अकेले ही इंडिया आई । वहीं सगाई में शामिल होने के लिए कई VIP गेस्ट और रिश्तेदार भी समारोह में शामिल हुए । परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, सांसद डेरेक ओ ब्रायन, संजीव अरोड़ा, विक्रमजी सहनी, एडवोकेट अभिषेक मनु सिंह सिंघवी पहुंचे और एडवोकेट राहुल मेहरा समेत तमाम मेहमान शामिल हुए ।
हर सेलिब्रिटी की शादी कि तरह इसमें भी नो फ़ोन पॉलिसी का पालन किया गया । बता दें राघव और परिणीति काफ़ी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं । दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नज़र आए दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया था ।
















