इम्तियाज अली की शाहरुख खान के साथ आगामी फ़िल्म के 'रहनुमा', 'द रिंग' से लेकर कई नामों के बारें में कयास लगाने के बाद आखिरकार, इसको इसका नाम मिल ही गया । हाल ही में रिलीज किए गए फ़िल्म के पोस्टर में फ़िल्म के नाम का खुलासा किया गया है । फ़िल्म का ये नाम इम्तियाज अली की सुपरहिट फ़िल्म की भी याद दिलाता है ।

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म का नाम आखिरकार फ़ाइनल हो ही गया । और अब इसका नाम है जब हैरी मेट सेजल । जी हां, फ़िल्म का यह नाम आपको हॉलीवुड फ़िल्म व्हेन हैरी मेट सेली की याद दिलाता है । इसके अलावा यह टाइटल इम्तियाज अली की सुपरहिट फ़िल्म जब वी मेट, जिसमें करीना कपूर खान और शाहिद कपूर थे, की भी याद दिलाती है ।

इसके अलावा, अभी हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि क्या इस फ़िल्म का उस कहानी से कोई कनेक्शन है या यह किसी भी प्रकार की कोई सीक्वल है । लेकिन हम इतना जरूर कह सकते हैं कि बुडापेस्ट सहित कई खूबसूरत जगहों पर शूट की गई इस फिल्म में कई बेहतरीन जगह देखने को मिलेंगी ।

फ़िल्म के बारें में बात करें तो, शुरूआती खबरों के अनुसार शाहरुख खान इस फ़िल्म में एक गाइड के किरदार में नजर आएंगे जबकि अनुष्का शर्मा एक गुजराती लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो यूरोप घूमने जाती है । रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म की बॉक्सऑफ़िस पर टक्कर अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा से, जो कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, से होगी ।