कल रिलीज होने वाली फ़िल्म राब्ता के खिलाफ़ साहित्यिक चोरी के कानूनी आरोपों के संबंध में लेटेस्ट खबर ये है कि फ़िल्म निर्माता अल्लू अरविंद को राब्ता के निर्माता-निर्देशक द्वारा उनकी फ़िल्म दिखाने के लिए आश्वस्त किया गया ।

अरविंद ने राब्ता देखी और अपनी निषेधाज्ञा वापस लेने का फैसला किया । दो हफ़्ते पहले मगधीरा के मेकर्स, गीता आर्ट्स के निर्माता अल्लू अरविंद ने 9 जून को रिलीज होने वाली फ़िल्म राब्ता के मेकर्स को फ़िल्म की रिलीज पर निशेधज्ञा मांगने को लेकर कोर्ट में खींचा था ।

निषेधाज्ञा नोटिस के मुताबिक, "यह सूचित किया जाता है ... कि हम गीता आर्ट्स, जो मगधीरा के मूल निर्माता हैं, ने महसूस किया, कि हिंदी फ़िल्म राब्ता फ़िल्म द्दारा कॉपीराइट-अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है । इसलिए हमने हैदराबाद की अदालत से फिल्म की रिलीज के खिलाफ आदेश मांगा था ।"

हालांकि,फिल्म देखने के बाद, अल्लू अरविंद ने राब्ता के खिलाफ़ कॉपीराइट-उल्लंघन के आरोपों को वापस लेने का फैसला किया है जिससे इस फिल्म को शुक्रवार को रिलीज करने के लिए रास्ता साफ़ हो जाए ।