बॉलीवुड स्टार आमिर खान के भाई फैसल खान इन दिनों आमिर और अपने परिवार पर मीडिया के सामने खुलकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं । फैसल खान ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया और इसी के साथ उन्होंने अपने भाई आमिर खान को लेकर भी कई खुलासे किए हैं जिसने मनोरंजन जगत में सनसनी मचा दी है।

फैसल खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाई आमिर खान और परिवार पर लगाए गंभीर आरोप ; “मौसी से शादी करने का बनाया था दबाव ; आमिर ने ब्रिटिश जर्नलिस्ट जेसिका हाइंस के साथ चलाया लव अफेयर”

फैसल खान ने भाई आमिर खान पर लगाया आरोप

साल 2000 में आमिर के साथ फिल्म मेला में काम करने के बाद फैसल खान ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी । लेकिन अब फैसल खान फिर से वापस आ गए हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक के बाद एक कई खुलासे कर रहे हैं । प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फैसल खान ने दावा किया कि उनके परिवार ने उन पर मानसिक रूप से काफी दबाव बनाया था । उन्होंने आमिर खान पर खुद को धमकाने का आरोप लगाया है । साथ ही परिवार वालों पर मौसी से शादी करने का दबाव भी बनाने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा, “आमिर ने भी मुझे गलत तरीके से पकड़ा। पुलिस के साथ आए थे आमिर, मेरे घर पर, जो असल में उनका ही घर है । उन्होंने कहा कि अगर तुम नहीं चलोगे मनोचिकित्सक के पास, तो दूसरे रूम में डॉक्टर है जो तुम्हें इंजेक्शन देगा और तुम्हें बेहोश करेगा । तुमको जबरदस्ती ले जाया जाएगा, मेंटल इवेल्यूएशन करवाने के लिए । मैं तो शॉक में भी था, मैंने आमिर को बोला भी अगर ऐसा करना ही था, तो मैं साथ में आराम से चल देता ।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके साथ चला गया नर्सिंग होम में । वहां मेरा फोन भी ले लिया । मैं बिलकुल लाचार था, उनकी दया पर था, बिना परिवार के । जब डॉक्टर ने ऐसी बात की तो मुझे लगा कि मेरे साथ बहुत गलत होने वाला है। मुझे हर चीज सहनी पड़ेगी । मैंने उस दिन भी कहा था एक दिन आएगा जब चींटी भी हाथी को मार गिराएगी।”

इसी के साथ ही उन्होंने अपनी मां सहित परिवार वालों पर मौसी से शादी करने का दबाव भी बनाने का आरोप लगाया । फैसल ने दावा किया, “मेरा परिवार मुझ पर मेरी मौसी से शादी करने का दबाव डाल रहा था, जो मेरी मां की चचेरी बहन हैं । मैं ऐसा कभी नहीं चाहता था, लेकिन उसी समय से वे मुझ पर शादी का दबाव बनाने लगे। मैं अपने काम में लगा रहता था और उसमें बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखता था। इस वजह से, मेरे परिवार के साथ मेरी कई बार बहस होती थी। इसलिए मैं उनसे दूर रहने लगा, क्योंकि जब भी मैं उनसे मिलता, इस बात को लेकर झगड़े होते, और मुझे लड़ाई-झगड़े बिल्कुल पसंद नहीं हैं। मेरे परिवार वाले और मेरी मां दोनों नाराज हो गए, क्योंकि मैंने अपनी मौसी से शादी करने से इनकार कर दिया था।”

इसके अलावा फैसल खान ने आरोप लगाते हुए बताया है कि शादीशुदा होने के बावजूद आमिर खान का जेसिका हाइंस (Jessica Hines) नामक विदेशी महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था और उनसे एक बेटा भी है ।   फैसल ने खुलासा किया, “जब मैं अपने परिवार से नाराज था तो मैंने एक चिट्ठी लिखी थी । वे मुझे शादी करने के लिए कहते थे। बहुत दबाव था। मैंने एक चिट्ठी लिखी, जिसमें परिवार के हर सदस्यों को लिखा- 'तुम क्या हो?' मेरी बहन निखत की तीन शादियां हुई हैं। आमिर शादीशुदा था। रीना से तलाक हो गया। फिर उसका जेसिका हाइंस के साथ बिना शादी के रिश्ता हो गया, जिससे उसका नाजायज बच्चा भी है। मैंने वो सब चिट्ठी में लिख दिया। उस समय वो किरण के साथ रह रहा था ।”

बता दें कि, जेसिका हाइंस ब्रिटिश राइटर और जर्नलिस्ट हैं ।जे सिका ने बॉलीवुड पर एक किताब लिखी है, जिसका नाम ‘लुकिंग फॉर द बिग बी: बॉलीवुड, बच्चन एंड मी’ है । इसमें उन्होंने बिग बी के स्टारडम के नजरिये से बॉलीवुड को दर्शाया है । उन्होंने भारतीय सिनेमा और संस्कृति के बारे में भी लिखा है । उनका भारतीय सिनेमा से गहरा जुड़ाव है।जेसिका फिंगरप्रिंट कॉन्टेंट नामक कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर भी हैं।  जेसिका पहली बार भारत में 1990 के दशक के अंत और साल 2000 के दशक की शुरुआत में लाइमलाइट में आई थीं। तब आमिर के साथ उनके कथित रिश्ते की चर्चा हुई थी। बताया जाता है कि दोनों 1998 की फिल्म 'गुलाम' की शूटिंग के दौरान मिले थे। कहा जाता है कि वे एक-दूसरे के करीब आ गए थे।