कुछ दिनों से मीडिया जगत से खबरें आ रही हैं सलमान खान रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अपने दबंग लुक से कैमियो करने वाले हैं । इन खबरों में कहा जा रहा था कि, सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्मों सिम्बा और सूर्यवंशी का क्रॉस ओवर तो देखने को मिलेगा ही साथ बॉलीवुड के सबसे चर्चित कॉप ‘चुलबुल पांडे’ उर्फ़ सलमान खान को भी देख पाएँगे । लेकिन इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र ने इन खबरों से पूरी तरह से ‘झूठा और निराधार’ बताया है । सूत्र के मुताबिक़ रोहित शेट्टी की फिल्म में सलमान दबंग फ्रैंचाइजी के अपने सुपरहिट कॉप अवतार, चुलबुल पांडे के रोल में नजर नहीं आएंगे ।

सिंघम अगेन में नहीं है सलमान खान
सूत्र के मुताबिक, “चुलबुल पांडे के सिंघम का हिस्सा होने की जो भी कहानियां हैं, वो सब फर्जी और बेबुनियाद अफवाहें हैं । किसी भी प्रोडक्शन हाउस ने इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की है और ना ही मेगास्टार सलमान खान ने किसी ऐसे कैमियो के लिए शूट किया है ।”
सूत्र ने यह भी बताया कि फिल्म मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है । यह स्टेटमेंट कास्टिंग की खबरों को लेकर पैदा हुई अफवाह को शांत करने के लिए है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि कहानी में चुलबुल पांडे को भी शामिल किया जाना है, जो सच नहीं है ।
यह फेक न्यूज़ वायरल हो गई है क्योंकि फैंस काफी समय से सलमान खान को इस सिनेमैटिक यूनिवर्स में देखना चाहते हैं, जब से रोहित शेट्टी ने उन्हें शामिल करने की इच्छा जाहिर की थी। अफसोस है की फैंस को इस पार्टनरशिप को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
सिंघम अगेन से लोगों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा और भी कई बेहतरीन कलाकार एक साथ नज़र आएंगे। अजय देवगन सिंघम उर्फ पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं करीना कपूर खान उनकी पत्नी अवनी बाजीराव सिंघम की भूमिका में नज़र आएंगी । इस फिल्म में अर्जुन कपूर भी खलनायक की भूमिका में नज़र आएंगे, जबकि जैकी श्रॉफ एक ख़ास रोल में नज़र आएंगे । दिलचस्प बात यह है कि इस नई सिंघम फ्रैंचाइज़ फिल्म में जैकी के बेटे और अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी एक कैमियो करते हुए नज़र आएंगे, क्योंकि इस फिल्म में दर्शकों को एसीपी सत्या से मिलवाया जाएगा । इसके अलावा, इसमें लेडी सिंघम की एक छोटी सी भूमिका भी होगी, जिसका किरदार दीपिका पादुकोण निभाएंगी - जो आईपीएस अधिकारी शक्ति शेट्टी की भूमिका निभा रही हैं।
पोस्टपोन की अफवाहों के बीच मेकर्स ने ये क्लीयर कर दिया है कि रोहित शेट्टी कॉपवर्स की एक्शन-ड्रामा सिंघम अगेन दिवाली के त्यौहारी सीजन में ही रिलीज़ होगी । दीवाली रिलीज के साथ ही सिंघम अगेन को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन स्टारर भूल भुलैया 3 के साथ मुक़ाबला करना होगा ।
















