निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य (विक्टर) ने अपनी लोकप्रिय फ़्रैंचाइजी धूम, जिसे आदित्य चोपड़ा द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है और स्क्रिप्ट मनीष शर्मा द्दारा लिखी जा रही है, की चौथी किश्त पर काम करना शुरू कर दिया है । विक्टर धूम 4, को निर्देशित करेंगे । जहां सलमान खान की यशराज फ़िल्म्स के साथ इस फ़िल्म में महत्वपूर्ण रोल में से एक को निभाने पर बातचीत चल रही थी और ये डील लगभग इस साल जून में लगभग फ़ाइनल भी हो गई थी लेकिन अब हमने सुना है कि, शायद सलमान खान इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं हो पाएंगे । धूम 4, की मुख्य कलाकारों में से एक कलाकार के रूप में रणवीर सिंह को फ़ाइनल किया गया है ।

सलमान खान ने धूम 4 को अपनी शर्तों की वजह से छोड़ दिया
ट्रेड सोर्स के मुताबिक, ''धूम 4 की शूटिंग अगले साल की शुरूआत में शुरू हो जाएगी और ये शूटिंग़ 130 दिन चलेगी इसलिए आदि इस फ़िल्म के लिए कास्ट और क्रू को इस साल तक फ़ाइनल करने के इच्छुक हैं । इस फ़िल्म के कई भाग दुबई में शूट किए जाएंगे । हालांकि सलमान के साथ इस फ़िल्म का रेफ़रेंस पोस्टर बनाया जा चुका था लेकिन अब ऐसा लगता है कि अब सलमान के साथ ये फ़िल्म नहीं बनाई जा रही है ।
असल में ये पिछले हफ़्ते ही हुआ है, खासकर रेस 3, के बाद । जाहिर तौर पर सलमान ने आदित्य के सामने ये शर्त रखी कि धूम 4, में उनका अभिषेके के साथ एक भी सीन नहीं होगा (क्योंकि अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के अफ़ेयर के चलते) । धूम 4, की लेखन टीम ने दिमाग पर जोर दिया कि कैसे इस संबंध में बदलाव किया जाए जबकि अभिषेक (जिसने एसीपी अजय दीक्षित का रोल अदा किया) का इस फ़्रैंचाइजी का अहम हिस्सा रहे है ।''
खबर है कि, अब शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने इस मुसीबत से बचाने के लिए अपना कदम बढ़ाया है । सूत्र ने बताया कि, ''आज के दौर के ये दोनो काफ़ी बड़े और डिमांडिंग स्टार्स हैं और ये फ़िल्म में अपनी खुद की वैल्यू को भी जोड़ेंगे । जहां कहा जा रहा है कि सलमान की जगह शाहरुख लेने वाले हैं वहीं संजू की जगह ले सकते हैं रणबीर ।
रणबीर आदित्य के साथ शमशेरा कर रहे हैं
फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता और तथ्य यह है कि रणबीर पहले ही आदी के साथ शमशेरा कर रहे हैं और मेकर्स भी उन्हें कंसीडर करेंगे । रणबीर और शाहरुख दोनों ने ही सलमान की तरह धूम फ़्रैंचाइजी को पहले कभी नहीं किया है इसलिए ये दो बड़े स्टार्स इस बार अपने स्टारडम से धूम 4, को एक अलग लेवल पहुंचा देगा यदि ये फ़िल्म का हिस्सा बनते है । यकीनन रणबीर नई पीढ़ी के चहेते स्टार है जबकि शाहरुख सदाबहार रोमांस किंग है ।''
सूत्र बताते हैं कि, ''शाहरुख और रणबीर दोनों ही इस फ़्रैंचाइजी के लिए हॉत च्वाइस है । क्योंकि यशराज और मनीष का काफ़ी पुराना असोसिएशन है । मनीष ने शाहरुख को न केवल फ़ेन (2016) में निर्देशित किया था बल्कि, दोनों ने फ़ेन के बाद भी (जो कि सीक्वल नहीं है) एक दूसरे के साथ काम करने के बारें में बात की थी ।
धूम 4, में नेगेटिव रोल नहीं होगा बल्कि ये वैसा ही होगा जैसा आमिर, जॉन अब्राहम और ॠतिक रोशन ने धूम की पहले की किश्तों में निभाया । जैसे ही पेपरवर्क हो जाएगा और सभी कलाकार चुन लिए जाएंगे, तभी आदि इस बारें में आधिकारिक रूप से ऐलान करेंगे । लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख या रणबीर धूम 4 का हिस्सा होंगे या नहीं ।"
यह भी पढ़ें : SCOOP: धूम 4 में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ फ़िर आएंगे एक साथ ?
जब इस बारें में यशराज फ़िल्म्स के प्रवक्ता से इस बारें में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, ''इसमें कोई सच्चाई नहीं है ।''
















