ज़रा हटके ज़रा बचके और द ग्रेट इंडियन फैमिली के बाद अब विक्की कौशल अपनी अगली रिलीज सैम बहादुर की तैयारी में जुट गए हैं । सैम बहादुर में विक्की कौशल भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आएंगे । इसके अलावा विक्की कौशल कॉस्ट्यूम ड्रामा छावा: द ग्रेट वॉरियर में नजर आएंगे । छावा: द ग्रेट वॉरियर छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक फ़िल्म है । बता दें कि, छत्रपति संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज और साईबाई भोसले के पुत्र थे ।

विक्की कौशल की कॉस्ट्यूम ड्रामा छावा: द ग्रेट वॉरियर
और अब बॉलीवुड हंगामा को विक्की की इस फ़िल्म के बारें में पता चला है कि फिल्म 16 अक्टूबर से मुंबई में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमें यह भी पता चला है कि पहला शेड्यूल एक हफ्ते का होगा ।
छावा में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं । यह फिल्म, जो महान ऐतिहासिक योद्धा को श्रद्धांजलि है, राहुल जनार्दन जाधव द्वारा निर्देशित और सनी रजनी और वैभव भोर द्वारा निर्मित है । इसे लेखक डॉ. जयसिंगराव पवार की छत्रपति संभाजी महाराज पर लिखी मराठी किताब से लिया गया है।
छावा बॉलीवुड में रश्मिका की पहली ऐतिहासिक फिल्म होगी । उस फिल्म के आने से पहले, उनके पास संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल है, जिसमें उन्हें रणबीर कपूर के साथ कास्ट किया गया है ।
















