बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ़िल्मों में कॉमेडी, एक्शन, जासूसी और हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइज़ फ़िल्मों के अलावा सुपरहीरो फ़िल्में भी है । और इस सुपरहीरो फ़्रेंचाइज़ी की सबसे सफल फ़िल्म कृष का चौथा पार्ट कृष 4 आने से पहले ही हेडलाइन में बना हुआ है । लगभग 11 साल पहले रिलीज़ हुई कृष 3 (2013) के नेक्स्ट पार्ट का बहुत इंतज़ार है वहीं खबरें आती है कि मेकर्स कृष 4 को लाने की ज़ोर शोर से तैयारी कर रहे हैं और वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए इसमें आने में समय लग रहा है । इसी बीच कुछ खबरें आई जिसमें कहा गया कि मेकर्स ने स्क्रिप्ट तैयार होने के साथ ही कास्टिंग प्रोसेस भी शुरू कर दी है और कृष 4 में ऋतिक रोशन के साथ स्त्री फ़ेम श्रद्धा कपूर को लीड रोल के लिए कास्ट किया है । लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा को कृष 4 में श्रद्धा कपूर की कास्टिंग का पूरा सच पता चला है ।

ऋतिक रोशन की कृष 4 में श्रद्धा कपूर की कास्टिंग का सच
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, “कृष 4 भारत की सबसे महत्वाकांक्षी सुपरहीरो फिल्म है और फिल्म के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है । क्रिएटिव टीम फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रही है । फिल्म को लेकर कास्टिंग की सभी खबरें झूठी हैं । हमने अभी तक कास्टिंग प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है ।”
ऋतिक रोशन फिलहाल वॉर 2 की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नज़र आने वाले हैं । यह स्वतंत्रता दिवस 2025 पर रिलीज़ होने वाली है । कल, ही बॉलीवुड हंगामा ने बताया कि ऋतिक अल्फ़ा में आलिया भट्ट के मेंटर की भूमिका में नज़र आएंगे । इस महिला प्रधान जासूसी फ़िल्म में शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं और यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है । इस बीच, श्रद्धा कपूर को हाल ही में स्त्री 2 में देखा गया था। यह पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई और एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है ।
कृष सीरीज की शुरुआत कोई मिल गया से हुई थी । 2003 में रिलीज हुई यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो मैच्योर नहीं हो पाया है लीलीं जब उसे एक एलियन मिलता है तो उसमें अचानक शक्तियाँ आ जाती हैं । अगला भाग, कृष (2006), इस व्यक्ति के बेटे की कहानी है जिसे भी शक्तियों का लाभ मिलता है और वह अब एक सुपरहीरो बन जाता है । कृष 3 उनकी कहानी को आगे बढ़ाता है । कोई मिल गया में प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि कृष और कृष 3 में प्रियंका चोपड़ा ऋतिक रोशन की प्रेमिका थीं ।
















