संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी है । शनाया कपूर फ़िल्ममेकर करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के जरिए अपना ऐक्टिंग डेब्यू कर रही हैं । कल ही हमने बताया था कि शनाया ने अपनी डेब्यू फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी है । और अब बॉलीवुड हंगामा को शनाया कपूर की इस डेब्यू फ़िल्म के टाइटल को लेकर एक्सक्लूसिवली जानकारी मिली है ।

EXCLUSIVE: दोनो मिले इस तरह है शनाया कपूर की डेब्यू फ़िल्म का टाइटल, शहरी लव ट्राएंगल पर बेस्ड कहानी

शनाया कपूर की दोनो मिले इस तरह

सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया शनाया की डेब्यू फ़िल्म का नाम दोनो मिले इस तरह है । एक रॉम-कॉम फ़िल्म होगी जो शहरी लव ट्राएंगल लव स्टोरी पर बेस्ड होगी । इस फ़िल्म में शनाया के साथ लक्ष्य ललवानी और गुरफतेह पीरजादा भी लीड रोल में नजर आएंगे ।

दोनो मिले इस तरह को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं ।