लीक से हटकर फ़िल्में प्रोड्यूस करने वाले फ़िल्ममेकर आनंद एल राय ने अपने जीरो स्टार शाहरुख खान को अपना प्रोडक्शन पार्टनर बनाने का फ़ैसला किया है । आगे आने वाले पांच सालों में आनंद एल राय शाहरुख खान के साथ मिलकर कई सारी लीक से हटकर अपरम्परागत फ़िल्में प्रोड्यूस करेंगे ।

EXCLUSIVE:  जीरो बनाते-बनाते शाहरुख खान के करीब आए आनंद एल राय

शाहरुख खान को अपना प्रोडक्शन पार्टनर बनाया आनंद एल राय ने

इससे जुड़े सूत्रों ने बताया कि, ''जीरों में शाहरुख को निर्देशित करते-करते फ़िल्म के निर्देशक आनंद एल राय शाहरुख के बेहद करीब आ गए है । और इसलिए अब दोनों ने कई सारे प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है । दोनों की भागीदारी में बनने वाली फ़िल्मों में न तो शाहरुख स्टार होंगे और न ही आनंद उन्हें निर्देशित करेंगे । शाहरुख को वो लीक से हटकर प्रोड्यूस की गई फ़िल्में काफ़ी पसंद आई जिन्हें आनंद ने प्रोड्यूस किया जैसे-न्यूटन, मुक्काबाज, शुभ मंगल सावधान और मनमर्ज़िया । और इसलिए अब उन्होंने अपनी पार्टनरशिप को एक अलग स्तर पर ले जाने का फ़ैसला किया ।''

यह भी पढ़ें : जीरो बनाम सिम्बा : शाहरुख खान और रणवीर सिंह को नहीं है एक दूसरे से कोई डर

गौरतलब है कि आनंद एल राय के निर्देशिन में बन रही फ़िल्म जीरो में शाहरुख खान ने अहम भूमिका निभाई है और यह फ़िल्म दिसंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है ।