बॉलीवुड हंगामा ने आपको सबसे पहले बताया कि प्रभास और दीपिका पादुकोण की मेगाबजट साइंस-फ़िक्शन फ़िल्म में अमिताभ बच्चन एक खास रोल में नजर आएंगे । निर्देशक नाग अश्विन की इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म में अमिताभ बच्चन कैमियो रोल में नहीं बल्कि फ़ुल-फ़्लैज्ड रोल में दिखाई देंगे । और अब हमें एक्सक्लूसिवली पता चला है कि अमिताभ बच्चन इस फ़िल्म में काम करने के लिए अच्छी खासी फ़ीस चार्ज कर रहे हैं ।

अमिताभ बच्चन ने चार्ज की मोटी फ़ीस
“अमिताभ साउथ की फ़िल्मों में काम करने के लिए अच्छी खासी फ़ीस चार्ज करते हैं और प्रभास अभिनीत ये फ़िल्म भी इससे अलग नहीं रही । फ़िल्म में अमिताभ का किरदार भी प्रभास जितना ही अहम होगा । इतना ही नहीं फ़िल्म में उनके कई एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे । फ़िल्म का इतना अहम हिस्सा बनने के लिए अमिताभ ने मेकर्स से 21 करोड़ रु चार्ज किए हैं ”, सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया । सूत्र ने आगे ये भी बताया कि, मेकर्स हिंदी सिनेमा के इतने बड़े स्टार को अपनी फ़िल्म से खोना नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने बिना किसी मोलभाव के उनके द्दारा मांगी गई फ़ीस के लिए हामी भर दी । यह फ़िल्म अगले साल से शुरू होने की उम्मीद है ।
अमिताभ की अन्य फ़िल्मों की बात करें तो, जल्द ही वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में भी खास रोल निभाते हुए नजर आएंगे । इसके अलावा वह अजय देवगन के साथ MayDay में भी लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे ।
इसके अलावा वह विकास बहल के साथ डेडली पर भी काम कर रहे हैं । इस फ़िल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है । “मिस्टर बच्चन स्क्रिप्ट के अनुसार अपनी फ़ीस निर्धारित करते हैं । जितनी बड़ी फ़िल्म होगी उतनी ज्यादा उनकी फ़ीस होगी । उनके फ़ीस चार्ज करने के इस तरीक़े की वजह ये है कि वो हमेशा ये सुनिश्चहित करना चाहते हैं की छोटे बजट की फ़िल्में उनकी फ़ीस के कारण ओवरबजट न हो जाएं ।” ट्रेड सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया ।
















