वीरे दी वेडिंग, मुल्क और बधाई हो जैसी फ़िल्मों में और पंचायत जैसी वेब सीरिज में एक बार फिर अपने दमदार अभिनय का प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता जल्द ही अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की फ़िल्म में अहम रोल में नज़र आने वाली हैं । बॉलीवुड हंगामा को नीना गुप्ता की इस फ़िल्म के बारें में एक्सक्लूसिवली पता चला है कि, नीना गुप्ता जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं ।

रकुल प्रीत सिंह के साथ नज़र आएंगी नीना गुप्ता
हमारे सूत्रों के अनुसार, नीना की ये फ़िल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी जिसमें रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नज़र आने वाली हैं । हालाँकि फ़िल्म का नाम अभी तक फ़ाइनल नहीं हुआ है लेकिन फ़िल्म की तैयारी पूरी हो चुकी है । सूत्र ने आगे बताया की, नीना और रकुल, दोनों एक्ट्रेस 4 नवंबर से अलीबाग में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।
हालांकि फिल्म के विषय के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह पुष्टि हो गई है कि फिल्म का निर्देशन आशीष आर शुक्ला कर रहे हैं ।
नीना गुप्ता पिछली बार विशाल भारद्वाज की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में नज़र आईं थी । वहीं रकुल प्रीत सिंह पिछली बार वेब मूवी आई लव यू नज़र आईं थी । निखिल महाजन द्वारा निर्देशित, इसमें अक्षय ओबेरॉय और पावेल गुलाटी भी थे।
















