कल ही बॉलीवुड हंगामा ने बताया था कि, एनिमल फ़ेम तृप्ति डिमरी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी । अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित आशिक़ी 3 में तृप्ति डिमरी को कार्तिक आर्यन के अपोजिट साइन किया है । और अब हमें पता चला है कि अगले साल 2024 से इस फ़िल्म की शुरुआत हो जाएगी ।

EXCLUSIVE: तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन 2024 में शुरू करेंगे आशिक़ी 3 की शूटिंग

तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन

और अब आशिक़ी 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, तृप्ति और कार्तिक अपनी इस फ़िल्म की शूटिंग 2024 में शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । आशिक़ी 3 में तृप्ति और कार्तिक की फ्रेश पेयरिंग को देखने के लिए फ़ैंस उत्साहित हैं । इस फ़िल्म में लोगों को कहानी के अलावा दिल छू लेने वाले गाने भी देखने को मिलेंगे जो इसे इसकी पिछली फ़िल्मों की तरह ही एक म्यूज़िकल हिट बनाएँगे ।

आशिक़ी 3 की कहानी क्या होगी, ये अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन फ़िल्म की कास्टिंग ने यकीनन फ़िल्म के लिए उत्सुकुता बढ़ा दी है ।

आशिकी फ़्रेंचाइज़ी की पहली फ़िल्म 1990 में रिलीज़ हुई थी इस फ़िल्म ने राहुल रॉय और अनु  अग्रवाल को रातों-रात स्टार बना दिया और ये एक म्यूज़िकल हिट फ़िल्म बनकर उभरी । इसके बाद दूसरी फिल्म 2013 मेंआशिकी 2 आई जिसके साथ आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी म्यूजिकल हिट साबित हुई । और अब मेकर्स इसी फ़्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त लेकर आ रहे हैं आशिक़ी 3 जिसमें कार्तिक के साथ तृप्ति का रोमांस देखने को मिलेगा ।