बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता करणवीर शर्मा, जिन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और ओटीटी के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है, अब काजोल की लीगल ड्रामा सीरीज़ द ट्रायल के दूसरे सीज़न में एक अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। जियो हॉस्टार पर आने वाली यह सीरीज़ मशहूर अमेरिकी शो The Good Wife का भारतीय रूपांतरण है।

करणवीर शर्मा का दमदार रोल
ट्रायल सीजन 2 में करणवीर शर्मा की एंट्री एक नए किरदार के तौर पर होगी, जो कहानी की दिशा बदलने का काम करेगी। करणवीर ‘परम मुंजाल’ का रोल निभाएंगे, जो The Good Wife के डेरिक बॉन्ड से इंस्पायर्ड है। परम एक शार्प और महत्वाकांक्षी व्यक्ति है, जो लॉ फर्म में बतौर पार्टनर शामिल होता है, जहाँ नोयनिका (काजोल) काम करती हैं। उसकी मौजूदगी से फर्म और वहाँ के प्रमुख किरदारों के समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
करणवीर शर्मा ने अपने रोल के बारें में बताते हुए कहा, “परम मुंजाल एक लेयर्ड कैरेक्टर है, जो अपनी सोच और महत्वाकांक्षाओं के साथ लॉ फर्म में एंट्री करता है । वह करिश्माई है, स्ट्रैटेजिक है और जानता है कि अपनी मौजूदगी कैसे दर्ज करानी है। यह किरदार The Good Wife के डेरिक बॉन्ड से इंस्पायर्ड है, लेकिन परम को भारतीय संदर्भ के हिसाब से ढाला गया है, जिससे इसे निभाना बेहद दिलचस्प हो जाता है। मैं एक्साइटेड हूँ कि ऑडियंस देखेगी कैसे उसकी एंट्री नोयनिका और सीज़न 2 की पूरी कहानी पर असर डालती है।”
अब करणवीर के डेब्यू के साथ द ट्रायल सीजन 2 में नए कॉन्फ्लिक्ट्स, पावर स्ट्रगल और अनएक्सपेक्टेड एंटरटेनमेंट्स देखने को मिलेंगे। इस साल के सबसे ज्यादा इंतजार वाले जाने वाले मेमोरियल शो में इसके नाम से पहले ही शामिल हो चुका है।
वैसे, ये दूसरा मौका है जब करणवीर किसी लॉ बेस्ड फिल्म सीरीज में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वो यामी गौतम के साथ ए थर्सडे में क्रिमिनल लॉयर का रोल निभा चुके हैं।
















