विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी स्टारर बैड न्यूज इस शुक्रवार यानि 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । बैड न्यूज ने अपने ट्रेलर, गानों और लुक से पहले ही तारीफ़ें हासिल कर ली हैं और अब सभी को फ़िल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है । इसी बीच मेकर्स ने भी बैड न्यूज की रिलीज के लिए सेंसर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है । सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने विक्की कौशल की बैड न्यूज को पास कर दिया है । और अब बॉलीवुड हंगामा के पास बैड न्यूज़ में लगाए गए कट्स की डिटेल है ।

बैड न्यूज़ रिलीज के लिए रेडी
कट लिस्ट के अनुसार, फिल्म में कोई ऑडियो कट नहीं किया गया है । हालांकि, सीबीएफसी की जांच समिति ने तीन दृश्यों को सेंसर कर दिया है, जिसमें दो किरदार किस करते हैं। ऐसे तीन दृश्य हैं, एक 9 सेकंड का, दूसरा 10 सेकंड का और तीसरा 8 सेकंड का । कुल मिलाकर, सीबीएफसी ने इन तीन दृश्यों में बदलाव किए हैं, जो कुल 27 सेकंड के हैं।
दिलचस्प बात यह है कि कट लिस्ट में लिप-लॉक के दृश्य को संशोधित किया जाना चाहिए' का उल्लेख है और यह भी कि एक भी फ्रेम नहीं काटा गया है। अब यह देखना बाकी है कि किसिंग सीन को किस तरह संशोधित किया गया है और दर्शकों को फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
सीबीएफसी द्वारा मांगे गए अन्य बदलाव बहुत मामूली थे जैसे कि शुरुआत में डिस्क्लेमर को बदलना, शराब विरोधी स्टैटिक डालना और शराब विरोधी स्टैटिक के फ़ॉन्ट का आकार बढ़ाना ।
ये बदलाव किए जाने के बाद, बैड न्यूज़ को सीबीएफसी द्वारा यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया। सेंसर सर्टिफिकेट पर बताई गई फिल्म की लंबाई 142 मिनट है। दूसरे शब्दों में, बैड न्यूज़ 2 घंटे और 22 मिनट लंबी है।
बैड न्यूज़ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क हैं और नेहा धूपिया सहायक भूमिका में हैं । इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और धर्मा प्रोडक्शंस के करण जौहर, लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड के आनंद तिवारी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा और अमेज़न प्राइम के मनीष मेंघानी ने इसका निर्माण किया है। यह 19 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है ।
















