सोशल मीडिया की सेंसेशन ईशा गुप्ता, जो अपनी फ़िटनैस के साथ-साथ अपनी हॉटनैस के लिए भी ज्यादा जानी जाती है, लोगों की आलोचना का शिकार हो गईं है । ईशा गुप्ता पिछले दिनों एक नस्लभेदी टिप्पणी के चलते गलत कारणों से सुर्खियों में आई । दरअसल, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इस टिप्पणी में एक्ट्रेस और उनके कुछ दोस्तों ने नाइजीरिया के फुटबॉलर एलेक्जेंडर इवोबी ने उनके प्रदर्शन को लेकर आलोचना की और एलेक्जेंडर इवोबी को गोरिल्ला कहा था । जिसके बाद सोशल मीडिया पर ईशा को जमकर ट्रोल किया गया । इसके बाद ईशा गुप्ता ने नाइजीरिया के फुटबॉलर एलेक्जेंडर इवोबी पर नस्लभेदी टिप्पणी करने को लेकर माफी मांगी ।

ईशा गुप्ता ने मांगी माफ़ी
आपको बता दें कि शेयर की गई चैट में ईशा के दोस्तों ने इवोबी को गोरिल्ला कहा है और कहा कि उनके लिए इवोलूशन रुक गया है । इस पर ईशा हंसती है और कहती है कि ‘हाहा..मुझे नहीं पता कि उन्हें मैदान से बाहर क्यों नहीं रखा गया ।’
ईशा ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए कहा, "यह गेम के दौरान हमारे गुस्से पर चर्चा ने कब ऐसा मोड़ ले लिया, पता नहीं चला क्योंकि मैंने महसूस किया कि इसे नस्लवाद की ओर निर्देशित किया गया था । यह एक गलती थी,सॉरी दोस्तों । दोस्तों मुझे खेद है कि आपको लगा कि यह नस्लभेदी टिप्पणी है । एक खेल प्रेमी के रूप में मैंने यह गलत किया । मुझे माफ करें दोस्तो । इस मूर्खता को माफ कर दें ।"
इसके बाद ईशा ने ये भी कहा कि मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये बात इस तरह से भी हो सकती है मुझे माफ कर दे । बता दें कि जब ईशा ने ये टिप्पणी दी थी तब उनके फैंस ने उनकी तुलना क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से कर दी थी क्योंकि उन्होंने भी महिला विरोधी बयान दिए थे जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हुई थी ।
यह भी पढ़ें : उफ़्फ़्फ़ ! बोल्ड फ़ोटोशूट की मल्लिका ईशा गुप्ता ने अपनी हॉटनैस से फ़िर मचाई सनसनी
गौरतलब है कि ईशा और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या डेट कर चुके हैं और हाल ही में जब महिलाओं पर विवादित बयान देत हुए हार्दिक फंसे तो ईशा ने उनका कहीं भी साथ नहीं दिया ।
















