निर्देशक सुजीत की गैंगस्टर ड्रामा ओजी अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है । बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक, OG में पावर स्टार पवन कल्याण और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म का तीसरा शेड्यूल फिलहाल हैदराबाद में चल रहा है । इस बीच, एक बड़ी अपडेट के रूप में सामने आयी है, अब फिल्म के कलाकारों में अभिनेता इमरान हाशमी भी शामिल हो गए हैं । तेलुगु ड्रामा में इमरान हाशमी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे । इमरान एक महत्वपूर्ण किरदार के लिए फिल्म में जुड़ने से सिनेप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है ।

इमरान हाशमी खलनायक बनकर कर रहे हैं अपना साउथ डेब्यू ; RRR प्रोड्यूसर्स की पवन कल्याण स्टारर गैंगस्टर ड्रामा OG में मिला अहम रोल

इमरान हाशमी कर रहे हैं अपना साउथ डेब्यू

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने के बारे में बात करते हुए, इमरान ने कहा, “मैं OG के साथ इस नये सफर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं । फिल्म की एक मजबूत और मनोरंजक पटकथा है और यह मुझे एक चुनौतीपूर्ण भूमिका प्रदान करती है जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं । फिल्म में एक मजबूत और मनोरंजक स्क्रिप्ट है और यह मुझे एक चुनौतीपूर्ण भूमिका प्रदान करती है, जिसके लिए मैं पवन कल्याण सर, सुजीत, दानय्या सर और टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं । मुझे विश्वास है कि हम दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव तैयार करेंगे ।”

फिल्म में अर्जुन दास और श्रीया रेड्डी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं । थमन एस द्वारा संगीत के साथ, OG का निर्माण डीवीवी दानय्या द्वारा किया गया है, जिसे डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तहत सुजीत द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है । फिल्म में दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिका में हैं ।