
अज़हर के बाद, इमरान हाशमी , राज फ़्रेंचाइजी के साथ अपनी तीसरी फ़िल्म राज रिबूट के साथ फ़िल्मी पर्दे पर छाने को पूरी तरह से तैयार हैं वहीं दूसरी तरफ़ हमने सुना है कि इमरान हाशमी एक बार फ़िर सुपरस्टार अजय देवगन के साथ फ़िल्मी पर्दे पर नज़र आएंगे । जाहिरतौर पर, इमरान हाशमी ,मिलन लुथरिया की आगामी फ़िल्म बादशाहो में पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की जगह अजय देवगन के साथ नज़र आने वाले हैं ।
जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखते ही पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोशांजे को लगभग एक साल पहले मिलन लुथरिया की आगामी फ़िल्म बादशाहो के साथ कई बड़े बैनर की फ़िल्में मिल गईं । लेकिन अब हमने सुना है कि अब इस फ़िल्म में दिलजीत नज़र नहीं आएंगे । हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पारिश्रमिक मुद्दे के चलते पंजाबी सेलिब्रिटी ने इस फ़िल्म से बाहर जाने का फ़ैसला किया है । वहीं दूसरी तरफ़, इमरान हाशमी फ़िल्म बादशाहो में अब दिलजीत की जगह नज़र आएंगे । इमरान हाशमी इससे पहले मिलन लुथरिया निर्देशित फ़िल्म वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई जो कि एक ब्लॉकवस्टर साबित हुई थी , में अजय देवगन के साथ नज़र आ चुके हैं । फ़िल्म बादशाहो से जुड़ी कोई भी बात अभी बाहर नहीं है लेकिन खबर है कि फ़िल्म में इमरान का किरदार एक आर्मी ऑफ़िसर का होगा । यह भी कहा जा रहा है कि बादशाहो एक पीरियड फ़िल्म है जो कि आपातकाल की अवधि की पृष्ठभूमि को बयां करेगी और फ़िल्म की कहानी सोने के चोरी के इर्द-गिर्द घूमेगी जिसमें फ़िल्म के चारों मुख्य किरदार शामिल हैं ।
टी-सीरीज के सहयोग से मिलन लुथरिया द्वारा निर्मातित फ़िल्म बादशाहो की शूटिंग अगस्त-सितम्बर में शुरू होना तय है ।
















