
आजकल इमरान हाशमी अपनी आगामी फ़िल्म राज रीबूट के प्रमोशनल टूर की तैयारियों में जुटे हुए हैं । लेकिन फ़िलहाल उनकी इन तैयारियों में थोड़ा ब्रेक लग गया है । क्योंकि हाल ही में इमरान ने राज रीबूट का प्रमोशन स्थगित कर दिया । ऐसा लगता है परेशानियां इमरान हाशमी का पीछा ही नहीं छोड़ रही हैं ।
हमने आपको बताया था कि, राज रीबूट अपनी रिलीज के ठीक तीन दिन पहले ऑनलाइन लीक हो गई । और एक और परेशानी खड़ी हो गई है । दरअसल इमरान इन सिनों मलेरिया से पीड़ित हैं इसलिए उन्होंने राज रीबूट का प्रमोशनल टूर रद्द कर दिया है । डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है । सूत्रों के मुताबिक, इमरान जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़ और कई शहरों में अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने सभी प्रमोशन को रद्द कर दिया है ।
बहरहाल, अब फ़िल्म की बाकी की कास्ट कीर्ति खरबंदा और गौरव अरोड़ा फ़िल्म का प्रमोशन करेगें । राज फ़्रेंचाइजी की फ़िल्म राज रीबूट विक्रम भट्ट द्दारा निर्देशित की गई है और यह फ़िल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















