18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई अजय देवगन की दृश्यम 2 के ट्रेलर और उसके बाद एडवांस बुकिंग़ से इतना तो संकेत मिल गया था कि दृश्यम 2, हिट फ़िल्म को तरस रहे हिंदी बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीद की किरण साबित होगी । और हुआ भी ऐसा अजय देवगन की दृश्यम 2 का जादू दर्शकों पर चल गया है नतीजतन फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है ।

अजय देवगन की दृश्यम 2
कुल 3302 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू और श्रेया सरन अभिनीत, दृश्यम 2 ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन कुल 15.38 करोड़ रु की कमाई की । दिलचस्प बात ये है कि, दृश्यम 2 के ओपनिंग कलेक्शन ने अजय की पिछली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरीयर के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है । 3880 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई तान्हाजी- द अनसंग वॉरीयर ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन कुल 15.10 करोड़ रु की कमाई की । इस तरह दृश्यम 2 अजय देवगन की चौथी सबसे ज़्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फ़िल्म साबित हुई है ।
दृश्यम के अब तक रिलीज़ हुए दोनों पार्ट्स में विजय सलगांवकर बनकर अजय ने बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रचा है । इतना ही नहीं दृश्यम 2 के लिए बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए कई थिएटर्स ने मिड नाइट शोज़ भी बढ़ाए है । ट्रेड का अनुमान है की दृश्यम 2 वीकेंड में शानदार कमाई करने में कामयाब होगी ।
ओपनिंग डे पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अजय देवगन की टॉप 10 फ़िल्में :
सिंघम रिटर्न्स - 32.09 करोड़ रु
गोलमाल अगेन - 30.14 करोड़ रु
टोटल धमाल - 16.50 करोड़ रु
दृश्यम 2 - 15.38 करोड़ रु
तानाजी - द अनसंग वॉरियर - 15.10 करोड़ रु
बादशाहो - 12.60 करोड़ रु
बोल बच्चन - 12.10 करोड़ रु
हिम्मतवाला - 12.1 करोड़ रु
सत्याग्रह - 11.21 करोड़ रु
सन ऑफ सरदार - 10.72 करोड़ रु
















