साल 2018 में आई अपनी फ़िल्म अंधाधुन से बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले आयुष्मान खुराना को अब यदि बॉलीवुड की "हिट मशीन' कहा जाए तो गलत नहीं होगा । एक के बाद एक हिट फ़िल्म देने वाले आयुष्मान खुराना की आगामी फ़िल्म ड्रीम गर्ल का आज ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें आयुष्मान का कभी न देखा गया अवतार नजर आया । अपनी बेमिसाल एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना देने वाले आयुष्मान इस फ़िल्म में फीमेल वॉयस में बात करते हुए नजर आएंगे, जिसकी एक झलक ट्रेलर में देखने को मिल गई है ।

Dream Girl trailer launch: बॉलीवुड की नई 'ड्रीम गर्ल' बने आयुष्मान खुराना की अधूरी रही ख्वाहिश, करना चाहते थे ये 'ड्रीम रोल' लेकिन मिला 'स्पर्म डोनर' रोल !

ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना के अंदाज ने सभी को किया मोहित

आज फ़िल्म ड्रीम गर्ल का ट्रे्लर रिलीज हुआ । और इसे हर किसी के द्दारा खूब सराहा जा रहा है । आयुष्मान के इस कभी न देखे गए अंदाज ने हर किसी को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर दिया है और अब सभी को फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार है ।

ड्रीम गर्ल के ट्रेलर लॉंच के दौरान आयुष्मान ने अपने ड्रीम रोल्स के बारें में भी खुलासा किया जिसे वो अपने शुरूआती दौर में निभाना चाहते थे । ट्रेलर लॉंच के दौरान जब आयुष्मान से पूछा गया कि जब वो बॉलीवुड में आए तो उनके दिमाग में किस तरीके के ड्रीम रोल थे जिन्हें वो निभाना चाहते थे और जिन्हें अभी तक आपने नहीं निभाया है ।

इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, कि वह मुंबई आए थे तो उनका भी सपना था कि वो कभी हां कभी न फ़िल्म से शाहरुख खान का रोल, जो जीता वही सिकंदर से आमिर खान जैसा रोल और शक्ति फ़िल्म से अमिताभ बच्चन जैसा रोल निभाना चाहते थे । लेकिन ऐसा हो नहीं पाया । इसी के साथ आयुष्मान ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह स्पर्म डोनर के रूप में सबके सामने आएंगे । या फ़िर ड्रीम गर्ल करूंगा या फ़िर अंधाधुन करूंगा ।

बालाजी मोशन पिक्चर के बैनर तले बनी ड्रीम गर्ल के लेखक-निर्देशक राज शांडिल्य हैं । फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट नुसरत भरुचा लीड रोल में नजर आएंगी । इसके अलावा फ़िल्म में अन्नू कपूर, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा और राज भंसाली भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । जबरदस्त कॉमेडी से भरी कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

यहां देखें फ़िल्म का ट्रेलर ;-