बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान बुरी तरह से घायल हो गईं । शूटिंग के दौरान वह लोहे की ग्रिल से टकरा गई, जिसकी वजह से उनके गाल की हड्डी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है । बुरी तरह से ज़ख़्मी होने के बावजूद दिव्या खोसला कुमार ने अपने काम को रुकने नहीं दिया, और उन्होंने पूरे डेडिकेशन के साथ अपने काम को पूरा किया ।

दिव्या खोसला कुमार हुईं घायल
अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए दिव्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “मेरे आगामी प्रोजेक्ट के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान बुरी तरह से घायल हो गयी हूं । लेकिन शो चलता रहना चाहिए । आप सभी के आशीर्वाद और हीलिंग एनर्जी की बेहद आवश्यकता है ।” दिव्या के प्रशंसकों ने तुरंत उनके कमेंट सेक्शन को प्यार और शुभकामनाये भेजने लगे और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने लगे ।
दिव्या के इस जज़्बे को देख यह क्लीयर होता है कि वह इस चोट को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे रही हैं । दर्द और परेशानी के बावजूद काम करना जारी रखने की उनकी सकारात्मक मानसिकता और इच्छा उनके समर्पण और जुनून का प्रमाण है । हम दिव्या के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और हम उनकी आगामी परियोजना की प्रतीक्षा कर रहे है ।
















